फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaat: सनी देओल ने साझा की ‘जाट’ की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें, लोगों का इस खास अंदाज में जताया आभार

Wed, 16 Apr 2025 03:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol: सनी देओल ने जाट को मिल रहे प्यार के लिए लोगों का शुक्रिया जताया है। इसके लिए सनी देओल ने शूटिंग से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। इस बीच सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए लोगों का आभार भी जताया है।

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

विज्ञापन

अभिनेता सनी देओल ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्शन सीक्वेंस और जाट थीम सॉन्ग की उनकी कैंडिड तस्वीरें शामिल हैं। उन्होंने बैकग्राउंड में गाना भी जोड़ा और गाने और फिल्म के लिए अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। पोस्ट के कैप्शन में सनी देओल ने लिखा, “जाट के थीम सॉन्ग और फिल्म के लिए मिल रहे प्यार को महसूस कर रहा हूं। यह बहुत ही खुश करने वाला है।
 




शूटिंग से सीधे कुछ बीटीएस पल साझा कर रहा हूं। यह उन सभी के लिए है जिन्होंने इस ट्रैक की ऊर्जा को महसूस किया है। आगे बढ़ो, अपनी खुद की रील बनाओ, नाचो, वाइब करो, इसे अपनी आत्मा में महसूस करो। मुझे टैग करो और इस आग को जलाए रखो।”
विज्ञापन


यह खबरभी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का पहला गाना रिलीज, राजकुमार राव और वामिका गब्बी का दिखा रोमांटिक अंदाज

 

लोगों को पसंद आई ‘जाट’
गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों के लगातार पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। साथ ही लोगों को सनी देओल का एक्शन अवतार एक बार फिर पसंद आ रहा है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें