फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: 'जब मैं डर जाऊंगा तब ऐसी फिल्म करूंगा', जाट के प्रमोशन पर ये क्या बोले सनी देओल

Mon, 07 Apr 2025 10:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaat Promotion: सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाट के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सभी चौंक गए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता कई सारे इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच किसी इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल ने हॉरर फिल्म करने को लेकर जो जवाब दिया उसे सुनकर सभी चौंक गए।
विज्ञापन


हॉरर फिल्में क्यों नहीं करते सनी देओल?
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी ने अभिनेता से पूछा कि वह हॉरर फिल्में क्यों नहीं करते। उनके जवाब ने सभी हंसने पर मजबूर कर दिया। अभिनेता ने कहा, ‘जब मैं खुद डर जाऊंगा, तब ऐसी फिल्में करूंगा।’ इतना कहकर सनी देओल हंसने लगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरे पास ऐसी कोई स्क्रिप्ट आती है तो मैं जरूर हॉरर फिल्में करूंगा।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: JAAT: 'जाट' के दूसरे गाने ने दर्शकों पर चलाया जादू, बेशुमार बरसे व्यूज, यूजर बोले- 'ये फिल्म इतिहास बनाएगी'
विज्ञापन


‘जाट’ कब होगी रिलीज
सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी कर रहे हैं। यह एक्शन एक फिल्म है। फिल्म में सनी देओल के अलावा रिजीना कैसांड्रा, रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, विनीत सिंह कुमार, सईयामी खेर, राम्या कृष्णा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल का ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा, बोले- फिल्में प्लेटफॉर्म...

सनी देओल का वर्क फ्रंट
सनी देओल के आगामी कार्यों की बात करें तो उनके पास कई सारी फिल्में हैं। वह राजकुमार संतोषी की ‘लाहौर 1947’ है। इसके अलावा ‘बॉर्डर 2’  में भी सनी देओल नजर आएंगे। सनी देओल को आखिरी बार ‘गदर 2’ में देखा गया था। इसके बाद अब वह ‘जाट’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें