फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: ‘एसडीजीएम’ के सेट पर मिले सनी देओल और बालकृष्ण, हैदराबाद में मनाया दशहरा

Sun, 13 Oct 2024 07:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण अभिनेता बालकृष्ण ने हैदराबाद में फिल्म के सेट पर सनी देओल से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें एक खास पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं।
 
विज्ञापन
सनी देओल और नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम @dongopichand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अभिनेता बालकृष्ण हैदराबाद में अपनी अगली फिल्म के सेट पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल से मिले। सनी निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी के साथ ‘एसडीजीएम’ की शूटिंग कर रहे हैं, हालांकि अभी तक फिल्म का शीर्षक नहीं रखा गया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों सनी देओल हैदराबाद में हैं। अभिनेता ने इस बार दशहरा भी, वहीं मनाया है।
विज्ञापन


बालकृष्ण ने सनी देओल से की मुलाकात 
मैत्री मूवीज ने एक्स पर सनी और बालकृष्ण की हाथ मिलाते और एक-दूसरे से बातचीत करते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, ‘एक शानदार पल। जनता के देवता नंदमुरी बालकृष्ण गारू ने चल रहे शेड्यूल के दौरान ‘एसडीजीएम’ के सेट पर एक्शन सुपरस्टार सनी देओल जी से मुलाकात की। तस्वीरों में दोनों को काफी गर्मजोशी से मिलते हुए देखा जा सकता है।
OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी से लेकर कोर्टरूम ड्रामा तक का मजा, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
विज्ञापन


गोपीचंद ने भी साझा की पोस्ट
अभिनेता गोपीचंद ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक शानदार पल। जनता के देवता नंदमुरी बालकृष्ण गारु ने एक्शन सुपरस्टार सनी देओल से मुलाकात की। बॉलीवुड और टॉलीवुड सितारों को एक साथ देखकर प्रशंसक रोमांचित हो गए, कुछ ने उन्हें एक साथ फिल्म में देखने की इच्छा भी जताई।


सनी देओल ने हैदराबाद में मनाया दशहरा
एक्शन सुपरस्टार सनी देओल ने शनिवार की सुबह एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रशंसकों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सूचित किया कि उन्हें उम्मीद है कि महीने के अंत तक वह हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, रेजिना कैसंड्रा और सैयामी खेर भी हैं।
#NaniOdela2: 'दशहरा' के निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ फिर जुड़े नानी, नई फिल्म का किया एलान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें