फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 Years Of Damini: 'दामिनी' की 32वीं सालगिरह पर सनी देओल ने जताई खुशी, लिखा- 'आज भी लाखों दिलों में गूंजती है

Wed, 30 Apr 2025 08:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

32 Years Of Sunny Deol Movie Damini: सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनीत फिल्म 'दामिनी' की रिलीज को आज 32 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सनी देओल ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
फिल्म 'दामिनी' - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 1993 में फिल्म आई 'दामिनी'। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब गदर काटा। फिल्म की कहानी और संवाद दोनों दर्शकों के दिलों को छू गए। फिल्म से सनी देओल के संवाद दर्शकों की जुबान पर आज भी चढ़े हुए हैं। फिर चाहें वह 'तारीख पर तारीख' हो या 'जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है न' हो। सनी देओल के करियर की शानदार फिल्मों की गिनती की जाए तो इस फिल्म का नाम तो तय है। आज इसकी रिलीज को 32 साल पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन


Jaat: गोपीचंद मालिनेनी का खुलासा, 'जाट' के लिए सनी देओल नहीं बल्कि तेलुगु हीरो था निर्देशक की पहली पसंद

इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'ऐसी शानदार कहानी का हिस्सा बनकर आभारी हूं'
फिल्म 'दामिनी' की सालगिरह पर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने शुकराना भी अदा किया है। अभिनेता ने फिल्म से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'एक ऐसी फिल्म, जो शब्दों से भी ज्यादा जोर से दहाड़ती है। 'दामिनी' आज भी लाखों लोगों के दिलों में गूंजती है। न्याय, साहस और सच्चाई की ऐसी शानदार कहानी का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं'।
 

दामिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
इतना रहा 'दामिनी' का कलेक्शन
फिल्म 'दामिनी' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसे करीब 2.50 करोड़ रुपये लागत में बनाया गया था। वहीं कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने करीब 6.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, 'दामिनी' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार करीब 11.40 करोड़ रुपये था। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।

यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: कोर्ट में पेश न होने पर मलाइका को दी गई चेतावनी, जारी होगा गैर-जमानती वारंट
विज्ञापन

दामिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजन्स बोले- 'दामिनी 2' का इंतजार है
सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा इस फिल्म में अमरीश पुरी, ऋषि कपूर, परेश रावल और टीनू आनंद जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आए। सनी देओल के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम इस फिल्म का दूसरा पार्ट देखना चाहते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह बॉलीवुड की ऑलटाइम फेवरेट फिल्म है'। एक यूजर ने लिखा, 'हमें 'दामिनी 2' का इंतजार है'। सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों फिल्म 'जाट' में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें