फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल ने आगामी फिल्म 'एंटनी' के निर्देशक बालाजी गणेश के साथ शेयर की तस्वीर; दी जन्मदिन की बधाई

Sun, 26 Apr 2026 05:51 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Photo: अभिनेता सनी देओल इस साल फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए। अब वे अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें एक नाम फिल्म 'एंटनी' का है। आज रविवार को उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक के साथ तस्वीर साझा कर जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
सनी देओल-बालाजी गणेश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। एक बार फिर पर्दे पर उनकी दहाड़ सुनाई दी। एक्टर के पास कई दिलचस्प आगामी प्रोजेक्ट हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 'लाहौल 1947' की हो रही है। इसके अलावा वे फिल्म 'इक्का' से ओटीटी डेब्यू भी करने वाले हैं। मगर, इन फिल्मों के अलावा वे बालाजी गणेश की फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। 

विज्ञापन

सनी देओल, ज्योतिका, रितेश सिधवानी और बालाजी गणेश - फोटो : एक्स
शुरू हो चुकी है 'एंटनी' की शूटिंग
सनी देओल निर्देशक बालाजी गणेश के साथ उनकी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम कर रहे हैं। पूजा सेरेमनी के बाद फरवरी 2026 में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। अस्थाई तौर पर इस फिल्म का टाइटल 'एंटनी' है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। बीते दिनों एक तस्वीर सामने आने के बाद फिल्म पर चर्चा शुरू हुई, जिसमें इसमें सनी देओल, ज्योतिका, बालाजी गणेश साथ नजर आए थे। बालाजी गणेश हाथों में फिल्म का क्लैपरबोर्ड थामें दिखे थे। अब सनी देओल ने उनके साथ एक फोटो साझा की है।

सनी देओल ने बालाजी गणेश को दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेता सनी देओल ने आज रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे और बालाजी गणेश साथ नजर आ रहे हैं। सनी देओल के चेहरे पर हंसी है, मानो वे ठहाका लगाकर हंसे हैं। वहीं, बालाजी गणेश भी काफी खुश दिख रहे हैं। तस्वीर दोनों की किसी निजी मुलाकात की है या फिल्म के सेट की, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मगर, इसे सनी देओल ने बालाजी गणेश के जन्मदिन पर साझा किया है। सनी देओल की इस तस्वीर को बालाजी गणेश ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'शुक्रिया सर। यह बहुत मायने रखता है'।

विज्ञापन

बालाजी गणेश की डेब्यू फिल्म है 'एंटनी'
बालाजी गणेश ने कई फिल्मों में बतौर सह-निर्देशक काम किया है। मगर, 'एंटनी' के जरिए वे बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण एआर मुरुगदास और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से भी बालाजी गणेश को जन्मदिन की मुबारकबाद दी गई है। बता दें कि फिल्म 'एंटनी' में दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। इसका एक बड़ा हिस्सा गोवा में फिल्माया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें