फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedian Sunil Pal: सुनील पाल ने बताई आपबीती, अपहरणकर्ताओं ने मांगी इतने लाख रुपये फिरौती, ऐसे किया किडनैप

Thu, 05 Dec 2024 02:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedian Sunil Pal Kidnapping: कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने अपहरण से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने ही फेक इवेंट की टिकट बुक कराई थीं।
विज्ञापन
1 of 5
सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण के बाद सकुशल घर वापस आ चुके हैं। कल बुधवार 4 दिसंबर को खुद सुनील पाल ने वीडियो जारी कर अपने सही-सलामत होने की खबर दी। इसके बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली। हालांकि, फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर कॉमेडियन का अपहरण हुआ कैसे? अब सुनील पाल ने खुद अपनी आपबीती बताई है। उनका कहना है कि जिस शो में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, बाद में पता चला उसके टिकट खुद अपहरणकर्ताओं ने बुक कराए। फेक शो के बहाने अपहरणकर्ताओं ने कॉमेडियन को बुलाया और साजिश को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
फेक इवेंट के बहाने बुलाया गया
सुनील पाल का कहना है कि उनके पास एक रैंडम कॉल आया। इसमें एक इवेंट के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया। इवेंट हरिद्वार में बताया गया। इसके लिए बाकायदा उन्हें एडवांस रकम भी दी गई और वादा किया कि बाकी रकम दिल्ली पहुंचने पर दी जाएगी। अपहरणकर्ताओं ने कॉमेडियन का टिकट भी बुक कराया। यह घटना 2 दिसंबर की है। शो में हिस्सा लेने के लिए सुनील पाल दिल्ली पहुंचे। वहां उनका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद फिरौती में उनसे लाखों रुपये की डिमांड की गई।
Pirates of the Caribbean 6: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6' पर आया बड़ा अपडेट, क्या होने जा रही जॉनी डेप की वापसी?
 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian
बोले- हमारे पार चाकू, बंदूक है
कॉमेडियन का कहना है कि दिल्ली में वे कार से जा रहे थे। उन्हें दवा लेनी थी, इसके लिए गाड़ी रोकी गई। इसी दौरान उनका अपहरण कर लिया गया और दूसरी कार में बिठाया गया। कॉमेडियन से कहा गया कि 'आपका किडनैप हो गया है। हमारे पास चाकू, बंदूक सबकुछ है'। सुनील पाल ने कहा कि उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई। करीब डेढ़ घंटे की ड्राइव के बाद उन्हें एक जगह ले जाया गया। आंखों से पट्टी हटाई तो सात-आठ लोग सामने खड़े थे। सुनील पाल को धमकी दी गई और 20 लाख रुपये फिरौती के मांगे गए।
Hina Khan Health Update: कैंसर के उपचार के बीच हिना खान ने अस्पताल से साझा की तस्वीर, बोलीं- दुआ करिए

4 of 5
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
कितने रुपये दी फिरौती?
सुनील पाल ने आगे बताया कि उन्होंने अपहरणकर्ताओं के 20 लाख रुपये मांगने पर कहा कि इतना नहीं हो पाएगा। इस पर किडनैपर्स ने कहा कि सोच-समझकर कल जवाब देना। फिर किडनैपर्स ने पूछा कि कितना देंगे? तब कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने 10 लाख रुपये दे पाने की बात की। किडनैपर्स ने कॉमेडियन से एटीएम कार्ड भी मांगे, जिस पर उन्होंने कहा कि वे ये सब नहीं रखते हैं। सुनील पाल ने कहा कि दोस्तों से उन्होंने पैसे मंगवाए और साढ़े सात-आठ लाख रुपये हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
20 हजार रुपये देकर वापस भेजा
सुनील पाल का कहना है कि पैसे मिलने पर किडनैपर्स ने कहा कि आपको छोड़ देते हैं। साथ ही कहा, 'हमने आपके आने की फ्लाइट कराई थी, जाने की भी कराएंगे।' इस तरह कॉमेडियन को 20 हजार रुपये देकर भेजा गया। इस तरह कॉमेडियन मुंबई वापस पहुंचे। सुनील पाल ने बताया कि इवेंट का कॉल उन्हें घटना से करीब 15 दिन पहले आया था। उन्होंने बताया कि ये इवेंट बर्थडे पार्टी से जुड़ा है।
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala: नागा-शोभिता ने किया परंपरा का पालन, ANR की मूर्ति के सामने खिंचवाई तस्वीर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें