समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
जो मैंने सोचा था वो नहीं हुआ
सुनील ने कहा, ‘मुझे बताया गया था कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया शो में होंगे और मुझे भी वहां परफॉर्म करना है। मुझे स्टैंडअप के लिए बुलाया गया था, इसलिए मैं तैयारी करके गया था। लेकिन वहां जाकर स्टैंडअप नहीं हुआ, बल्कि रोस्टिंग हुई। मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं था। मैं इसे धोखा नहीं कह सकता, लेकिन जो मैंने सोचा था वो नहीं हुआ, और जो मैंने नहीं सोचा था वो हो गया।’
रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो में पूछा ऐसा सवाल कि मचा बवाल
- फोटो : instagram.Ranveer Allahbadia
क्या थी समय रैना की कॉन्ट्रोवर्सी?
बैकग्राउंड की बात करें तो 2025 में समय रैना उस समय बड़े विवाद में आ गए थे जब रणवीर अल्लाहबादिया की एक टिप्पणी को लेकर उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर काफी बवाल हुआ था। उस एपिसोड के बाद एफआईआर दर्ज हुई थीं और शो को भी हटा दिया गया था।
इसके बाद सुनील पाल ने भी समय रैना पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था। समय रैना ने बाद में अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में सुनील के इस बयान पर तंज कसा था।