फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली और रोहित शर्मा को ट्रोल करने वालों पर भड़के सुनील शेट्टी, बोले- ‘वे चुप रहे, बल्ले ने जवाब दिया…’

Sun, 26 Oct 2025 11:56 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suniel Shetty On Rohit-Virat: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन किया है। अभिनेता ने दोनों खिलाड़ियों के सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ट्रोलर्स को जवाब दिया है। जानिए उन्होने क्या कहा।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी और विराट-रोहित - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। दोनों ने अपनी जिताऊ पारी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने रोहित-विराट के परफॉर्मेंस को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए पोस्ट साझा किया है। 

सुनील शेट्टी ने कहा- बल्ले ने जवाब दिया

विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए रोहित और विराट की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अभिनेता ने कहा, ‘यह अजीब है कि हम कितनी जल्दी भूल जाते हैं, कोई भी रिकॉर्ड, संघर्ष, गर्व, आंसू, बलिदान। दो मैच और अचानक हर कोई आलोचक बन जाता है। उन्होंने शोर सुना, उन्होंने संदेह को समझ लिया। वे चुप रहे और बल्ले से जवाब दिया,  क्योंकि रोहित और विराट जैसे दिग्गजों को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है - वे ही असली खिलाड़ी है।’
 


'एक निवाला खाया, फिर गिर गए', लंच करते वक्त बेसुध हो गए थे सतीश शाह, अभिनेता के मैनेजर ने की पुष्टि

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें