‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में साहिल साराभाई की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने अपने दिवंगत को-एक्टर और ऑनस्क्रीन पिता सतीश शाह को याद किया है। सुमीत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता को न केवल एक सहकर्मी के रूप में, बल्कि एक पिता के रूप में भी याद किया।
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में सतीश शाह के किरदार को किया याद
अभिनेता सुमीत राघवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कहा, "2004 में हमने एक शो शुरू किया था और 70 एपिसोड के बाद हमने शूटिंग बंद कर दी क्योंकि वो चल नहीं रहा था। 21 साल बाद वो शो सबके दिलों की धड़कन बन गया। वो शो है ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’। लोग हमारे किरदारों को पहचानने लगे हैं। वो अपने परिवार के सदस्यों को साहिल, रोशेश या मोनिशा समझते हैं। लेकिन किसी ने ये नहीं कहा कि ये हमारे घर के इंद्रवदन हैं। इंद्रवदन तो बस एक ही है और वो हैं सतीश शाह। वो हम सबको छोड़कर चले गए।"
ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन रिश्ते पर की बात
सुमीत राघवन ने आगे कहा, "यह शो जितना ज्यादा लोकप्रिय हुआ है, हमारा रिश्ता भी उतना ही मजबूत होता गया है। हम जब भी मिलते, अपने ऑन-स्क्रीन किरदारों में होते। हम उन्हें मम्मी-पापा कहकर बुलाते थे। आज साराभाई के सबसे वरिष्ठ व्यक्ति हम सबको छोड़कर स्वर्ग सिधार गए हैं। वे काफी समय से तकलीफ में थे।
यह खबर भी पढ़ें:
सतीश शाह को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- एक और साथी चला गया; 'भूतनाथ' में साथ किया था काम
सुमीत राघवन ने कहा- अलविदा पापा
अभिनेता-निर्माता जमनादास मजीठिया सतीश शाह के निधन से स्तब्ध