फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की एक्टिंग के कायल हुए सुनील शेट्टी, अभिनेता ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ का किया रिव्यू

Fri, 01 Aug 2025 02:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suniel Shetty Praises Ajay Devgn for Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे लेकर समीक्षकों द्वारा मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अजय देवगन, सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री नेटिजंस पसंद कर रहे हैं। एक्टर सुनील शेट्टी ने 'सन ऑफ सरदार 2' देखने के बाद फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। आइए जानते हैं क्या बोले अभिनेता। 

सुनील शेट्टी ने फिल्म की तारीफ की 

विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे अहान शेट्टी और अजय देवगन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उन्होंने अहान और अजय देवगन के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' देखी। ये फिल्म हंसी का जोरदार धमाका है और उन्होंने अजय देवगन की एक्टिंग की तारीफ की। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने कहा कि यह फिल्म हर पीढ़ी को हंसा सकती है। 
 


'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म के बारे में 
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसके निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन. आर. पचिसिया और प्रवीन टालरेजा हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल, रवि किशन और विंदु दारा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Gurmeet Choudhary-Debina: 'पति पत्नी और पंगा' के इवेंट में गुरमीत ने छुए पत्नी देबिना के पैर, मिला ये आशीर्वाद


सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट
सुनील शेट्टी की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'केसरी वीर' फिल्म में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक योद्धा की भूमिका निभाई थी। वहीं इस समय अभिनेता ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें