Suniel Shetty-Athiya Shetty: अथिया शेट्टी अपने पति क्रिकेटर केएल राहुल की सबसे बड़ी चीयर लीडर हैं। अब राहुल के आईपीएल में ऐतिहासिक शतक पर अथिया और सुनील शेट्टी ने राहुल पर प्यार लुटाया है।
अभिनेता सुनील शेट्टी अपने दामाद क्रिकेटर केएल राहुल की प्रशंसा करने और उनको चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब एक बार फिर केएल राहुल के आईपीएल में ऐतिहासिक शतक जड़ने पर सुनील शेट्टी और केएल राहुल की पत्नी व अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने राहुल की तारीफ की है और उनको चीयर किया है।
राहुल ने बनाया इतिहास
विज्ञापन
रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। ये शतक जड़ते ही राहुल आईपीएल के इतिहास में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। राहुल की इस उपलब्धि पर ससुर सुनील शेट्टी और पत्नी अथिया शेट्टी ने राहुल को बधाई दी।
अथिया ने लुटाया प्यार
अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा राहुल की तारीफ करते हुए एक पोस्ट को फिर से शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, “बीस्ट के बल्ले से पांचवां आईपीएल शतक।” इसे फिर से पोस्ट करते हुए अथिया ने बस एक लाल दिल वाला इमोजी जोड़ा।
विज्ञापन
वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, “एक तूफान। साथ में नीला दिल वाला इमोजी।”
केएल राहुल का आईपीएल में पांचवां शतक
केएल राहुल ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। यह केएल राहुल का पांचवां आईपीएल शतक है। इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए भी दो-दो शतक लगाए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोई शतक नहीं लगाया है। यह उनका पांचवां आईपीएल शतक और टी20 क्रिकेट में कुल मिलाकर सातवां शतक है।