सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट में पहुंचे सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने बीती रात मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट में सुनिधि के हजारों फैंस पहुंचे। साथ ही कई सेलेब्स ने भी सुनिधि के कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया और उनके गानों को एन्जॉय किया। अब सुनिधि के कॉन्सर्ट के कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें अभिनेत्री वामिका गब्बी, नुसरत भरूचा और श्रेया सरन समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट अशनीर कौर समेत कई और भी लोग नजर आए।
श्रेया सरन और नुसरत ने किया डांस
सुनिधि के कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। इनमें श्रेया सरन, नुसरत भरूचा, नितांशी गोयल और वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। वीडियो में ये चारों अभिनेत्रियां सुनिधि के गानों का आनंद ले रही हैं और डांस करते हुए सिंगर को चीयर कर रही हैं। इस दौरान श्रेया सरन सबसे ज्यादा खुश और मजे लेती नजर आ रही हैं।
‘ती अमो’ पर झूमीं वामिका
इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, इसमें अभिनेत्री वामिका गब्बी डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही वो फैंस के साथ भी इंट्रैक्ट कर रही हैं। वीडियो में सुनिधि अपना लोकप्रिय गाना ‘ती अमो’ गा रही हैं। वामिका गब्बी इस गाने पर मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं। साथ ही वो सुनिधि चौहान को चीयर भी कर रही हैं।
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट की हुई री-यूनियन
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अलावा बिग बॉस 19 का हिस्सा रहे तमाम सेलेब्स भी सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट का आनंद लेने पहुंचे। इनमें अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नगमा मिराजकर और अवेज दरबार गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में सुनिधि ‘ऐंवी ऐंवी’ गाना गा रही हैं और ये सभी सितारे मस्ती करते और झूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अशनीर कौर बिग बॉस के साथी व अभिनेता अभिषेक बजाज के साथ नजर फिर से नजर आईं। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गईं।
सुनिधि ने फैंस का जताया आभार
सुनिधि चौहान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। कॉन्सर्ट के दौरान का वीडियो शेयर करते हुए सुनिधि ने मुंबई का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए फैंस का भी आभार जताया है।
उन्होंने कैप्शन में सिर्फ ‘मुंबई… मुंबई.. मुंबई’ लिखा है। साथ में फायर वाला इमोजी बनाया है।