फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की कोर्ट ने एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ याचिका पर पुलिस रिपोर्ट मांगी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Wed, 24 Dec 2025 08:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Actress Saba Qamar Case: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर मुश्किलों से घिर गई हैं। हाल ही में उनके खिलाफ पाकिस्तानी कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इस याचिका पर कोर्ट ने पुलिस से अब रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
सबा कमर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की एक कोर्ट ने एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ दायर याचिका पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। सबा कमर ने बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काम किया था। पीटीआई की खबर के अनुसार उन पर पुलिस यूनिफॉर्म पहनने का आरोप है। इस वजह से उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की मांग की गई है। 

एसपी की यूनिफॉर्म पहनकर बनाया वीडियो 

विज्ञापन

पीटीआई की खबर के अनुसार याचिकाकर्ता वसीम जवार के वकील ने मंगलवार को लाहौर सेशंस कोर्ट को बताया कि एक्ट्रेस (सबा कमर) ने सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) की यूनिफॉर्म पहनी और एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। जबकि ऐसा करना कानून का उल्लंघन है। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी, ‘बिना इजाजत के पुलिस यूनिफॉर्म पहनना गैर-कानूनी है। इससे पुलिस की इमेज पर बुरा असर पड़ा है।’  
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से कहा कि पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने और कानून के मुताबिक सबा कमर के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा जाए। सभी दलीलें सुनने के बाद जज ने पुलिस को एक हफ्ते के अंदर इस मामले पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office: 'धुरंधर' ने आखिर कर ही लिया 'छावा' का शिकार; बनी साल 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

 

पहले भी विवादों में घिर चुकी हैं सबा कमर
कुछ साल पहले एक सेशंस कोर्ट ने लाहौर की ऐतिहासिक मस्जिद वजीर खान में डांस वीडियो शूट करने के आरोप में कमर को बरी कर दिया था। इस मामले में उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। इसके बाद सबा कमर ने माफी मांगी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें