साउथ फिल्मों के दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को उनके संगीत के लिए काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने कई बेहतरीन गाने में अपना संगीत दिया है। फिलहाल मीडिया में उनसे जुड़ी एक खबर काफी तेजी से फैल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होनें सन पिक्चर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। ये नोटिस आगामी फिल्म 'कुली' में उनके संगीत को बिना अनुमति उपयोग किए जाने को लेकर भेजा गया है।