फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline-Sukesh: 'वो हमारी बेटी के रूप में जन्म लेंगी', ठग सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन को लेटर

Thu, 24 Apr 2025 10:36 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से जैकलीन फर्नांडीज के लिए पत्र लिखकर उनकी मां के निधन पर दुख जताया है। साथ ही जैकलीन को उनकी मां की याद में एक गिफ्ट दिया है।
विज्ञापन
सुकेश और जैकलीन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के लिए जेल से ही पत्र लिखा है। सुकेश ने जैकलीन की मां के निधन के बाद हाल ही में यह भावपूर्ण पत्र लिखा है। सुकेश ने बाली में लिली और ट्यूलिप से भरा एक बगीचा भी किम को समर्पित किया है, जो उनके पसंदीदा फूलों के लिए एक श्रद्धांजलि है। पत्र में सुकेश ने जैकलीन की मां के लिए लिखा है कि वह हमारी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी।

मां को समर्पित किया गार्डेन

विज्ञापन

जैकलीन को समर्पित पत्र में ठग सुकेश ने लिखा, “मैंने बाली में उस द्वीप का एक बड़ा हिस्सा खरीदा है, जहां खेती चल रही थी। अब यह एक पूरी तरह से निजी उद्यान है, जिसका नाम जैकलीन फर्नांडीज के मालिकाना हक वाला किम गार्डन है। मैं आज मां की याद में तुमको ईस्टर उपहार के रूप में यह उद्यान गिफ्ट में दे रहा हूं। मैं तुम्हे सांत्वना देने और यह एहसास दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहा हूं कि मैं इस बुरे समय में तुम्हारे साथ हूं। तुम्हारे आस-पास के लोग वहां होने का दिखावा करेंगे, लेकिन केवल अपने उद्देश्यों के लिए। मुझे यकीन है कि तुम यह जानती हो।”

जैकलीन की मां के लिए की चर्च में प्रार्थना
सुकेश ने पत्र में कथित तौर पर अपना पश्चाताप व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जैकलीन की दिवंगत मां ने अपने जीवनकाल में उनके प्रति कोई नाराजगी नहीं जताई होगी। इस भावुक संदेश में सुकेश ने विश्वास व्यक्त किया कि किम उनकी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी। सुकेश ने जैकलीन से एक विशेष ईस्टर उपहार देखने का भी आग्रह किया, जिसे उन्होंने यह सुझाव देते हुए उनकी मां को समर्पित किया था कि उन्हें वहां अपनी मां की उपस्थिति महसूस होगी। सुकेश ने यह भी बताया कि ईस्टर पर उन्होंने उनकी मां की याद में वेटिकन में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया था, जो उनकी मां का पसंदीदा चर्च है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vaani Kapoor: ‘अबीर गुलाल’ से जुड़ी आलोचनाओं के बीच वाणी कपूर ने पहलगाम हमले पर जताया दुख, बोलीं- ‘स्तब्ध हूं’

मां हमेशा हमारे साथ रहेगी
सुकेश ने आगे जैकलीन को संबोधित करते हुए कहा, “मां हमारे साथ, हमारे अंदर और एक फरिश्ते के रूप में हमारे अभिभावक के तौर पर हमारे आसपास हैं। मैं जानता हूं कि तुम किस दर्द से गुजर रही हो, लेकिन मैं ज्यादा दर्द में हूं। क्योंकि बहुत ही कम समय में मैं तुम सभी की तुलना में मां के सबसे करीब हो गया था। यह यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि वह बहुत जल्दी चली गईं और मैं उनके साथ, उनके लिए वहां नहीं रह सका। याद करो कि मां मुझसे क्या कहती थी और 2021 में मेरे जन्मदिन पर उन्होंने मुझे जो नोट लिखा था। मैं मां से किए गए वादे पर कायम रहूंगा।”

यह खबर भी पढ़ें: Fawad Khan: पहलगाम हमले पर बोले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, फिल्म 'अबीर गुलाल' के विरोध के बीच कही ऐसी बात

6 अप्रैल को हुआ जैकलीन की मां का निधन
जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन बीते 6 अप्रैल को हार्ट अटैक पड़ने से हुआ था। वो लंबे वक्त से बीमार थीं और हॉस्पिटल में ही भर्ती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें