फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaani Kapoor: ‘अबीर गुलाल’ से जुड़ी आलोचनाओं के बीच वाणी कपूर ने पहलगाम हमले पर जताया दुख, बोलीं- ‘स्तब्ध हूं’

Thu, 24 Apr 2025 09:51 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vaani Kapoor On Pahalgam Terror Attack: अभिनेत्री वाणी कपूर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर लोगों के निशाने पर हैं, क्योंकि वो फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आ रही हैं। इस बीच अब वाणी ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vaanikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर लोगों के निशाने पर हैं। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ काम करने के चलते ट्रोल की जा रही हैं। इस बीच अब अभिनेत्री ने इस दर्दनाक हादसे की निंदा करते हुए इस पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस भयानक हमले ने उन्हें निशब्द और अवाक कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी

विज्ञापन

अभिनेत्री वाणी कपूर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया और एक भावनात्मक नोट लिखा। वाणी ने अपनी स्टोरी पर लिखा, “जब से मैंने पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला देखा है, तब से मैं स्तब्ध हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं। बहुत दुखी हूं। अभी भी सदमे में हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।” वाणी कपूर का यह बयान इस हादसे के कई घंटों बाद उनकी आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर बढ़ती आलोचना और बहिष्कार की मांग के बीच आया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Fawad Khan: पहलगाम हमले पर बोले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, फिल्म 'अबीर गुलाल' के विरोध के बीच कही ऐसी बात

ट्रोल हो रहीं वाणी कपूर
फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में वाणी कपूर पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आ रही हैं। पहलगाम हमले के बाद से लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ काम करने को लेकर वाणी कपूर को भी निशाने पर ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर वाणी कपूर को ट्रोल कर रहे हैं और फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के भी बायकॉट किए जाने की मांग कर रहे हैं। आरती एस बागड़ी द्वारा निर्देशित ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को रिलीज होने वाली है। यह फवाद खान की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म है। लेकिन अब रिलीज से पहले ही फिल्म ‘अबीर गुलाल’ मुश्किलों में फंसती दिख रही है।

यह खबर भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर पाक फिल्म इंडस्ट्री से आया पहला रिएक्शन, इस एक्ट्रेस ने जताया दुख; बोलीं- दर्द सिर्फ उनका नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें