रॉयटर्स के लिए किया काम
सुजॉय घोष कलकत्ता में 21 मई 1966 में पैदा हुए। शुरुआती पढ़ाई यहीं से की। इसके बाद वह 13 साल की उम्र में लंदन चले गए। सुजॉय घोष ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री हासिल की। सुजॉय ने रॉयटर्स के मीडिया प्रभाग के दक्षिण एशिया प्रमुख के तौर पर काम किया। 1999 में यहां से इस्तीफा दिया।
बतौर निर्देशक रहे कामयाब
सुजॉय घोष ने साल 2003 में 'झंकार बीट्स' से फिल्मों के निर्देशन में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म हिट रही थी। इसके बाद इन्होंने 'होम डिलीवरी' और 'आलादीन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया जो बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं रहीं। साल 2012 में सुजॉय घोष ने 'कहानी' फिल्म का निर्देशन किया। फिल्म में लीड रोल में विद्या बालन थीं। उनकी यह फिल्म काफी कामयाब रही। साल 2016 में इसी फिल्म की सीक्वल 'कहानी 2' रिलीज हुई।
यह खबर भी पढ़ें: Khushi Kapoor: इन फिल्मों के लिए हुई खुशी कपूर की आलोचना, कहा- बिना फायदे वाली चीज पर ध्यान नहीं देती
सस्पेंस थ्रिलर फिल्में
बॉलीवुड में सुजॉय घोष ने अलग किस्म की फिल्में बनाई हैं। उन्हें सबसे ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। घोष की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म 'कहानी' है। इस फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस है। फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। जिसमें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल थे।
इसी तरह से सुजॉय के निर्देशन में बनी फिल्म 'बदला' में भी सस्पेंस दिखाया गया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन हैं। यह फिल्म 8 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी।
सुजॉय घोष की शॉर्ट फिल्म 'अहल्या' में सस्पेंस दिखाया गया है। इस फिल्म में राधिका आप्टे ने बेहतरीन अदाकारी की है।
बतौर एक्टर किया काम
साल 2012 में सुजॉय घोष ने अभिनय में हाथ आजमाया। उन्होंने रितुपर्णो घोष द्वारा निर्देशित बंगाली फिल्म में अभिनय किया।
बहुत कम ही लोगों को पता है कि सुजॉय ने आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के लिए 'कोरबो लोरबो जीतबो रे' टैग लाइन लिखी है।
सुजॉय ने साल 2005 में 'अहल्या' और साल 2017 में 'अनुकूल' जैसी शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन और प्रोडक्शन किया है।