फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: कान में जान्हवी को देख फैंस को याद आईं श्रीदेवी, आउटफिट का बनारस से है खास कनेक्शन

Wed, 21 May 2025 08:08 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Cannes Look: अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कान फिल्म फेस्टिवल का लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए इस लुक में क्या है खास।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सेलेब्स का पहुंचना लगातार जारी है। अब अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी कान में अपना शानदार डेब्यू किया है। जान्हवी अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए कान में पहुंची हैं। जान्हवी के साथ होमबाउंड की पूरी कास्ट भी इस दौरान नजर आई। कान के डेब्यू में जान्वही का लुक काफी चर्चा में है। एक ओर जहां फैंस को जान्हवी के इस लुक को देखकर उनकी मां और वेटरेन अभिनेत्री श्रीदेवी की याद आई, तो वहीं दूसरी ओर लोग जान्हवी के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

तरुण तहिलियानी के आउटफिट में खूबसूरत लगीं जान्हवी

विज्ञापन

अपने कान के डेब्यू को लेकर जान्हवी का कहना है कि पहली चीजें हमेशा खास होती हैं। ऐसे में जान्हवी के लिए ये डेब्यू भी काफी खास रहा है। जान्हवी मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कस्टम आउटफिट में कान की रेड कार्पेट पर उतरीं। गुलाबी रंग की इस खूबसूरत ड्रेस में जान्हवी काफी खूबसूरत लगीं। उन्होंने बनारस में खास तौर पर बुने गए टिशू से बनी लंबी प्लीटेड स्कर्ट और कोर्सेट पहना था।

विज्ञापन


उनके इस आउटफिट को रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने अपने स्लीक बन से जुड़ी एक दुपट्टे जैसी ड्रेप के साथ इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना दिया। आउटफिट के सरफेस को हाथ से तैयार की गई तकनीक से तैयार किया गया था। जिसने इसके लुक को और भी बेहतर बनाया। वहीं एक सिग्नेचर टीटी ड्रेप ने जान्हली के लुक में चार चांद लगा दिए। 

लोगों को याद आईं श्रीदेवी
कई फैंस और नेटिजेंस को जान्हवी का ये लुक देखकर उनकी मां और अभिनेत्री श्रीदेवी की याद आ गई। कई फैंस ने कहा कि जान्हवी बिल्कुल मां श्रीदेवी की तरह लग रही हैं। जान्हवी ने अपने लुक को लेयर्ड पर्ल नेकलेस और मैचिंग डायमंड स्टड के साथ कंप्लीट किया। ग्लैमर के लिए उन्होंने डेवी पिंक ब्लश और विंग्ड आईलाइनर चुना। इस कस्टमाइज्ड आउटफिट के साथ तरुण तहिलियानी ने आधुनिकता और परंपरा दोनों को एक साथ दिखाने का प्रयास किया। 





यह खबर भी पढ़ेंः Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छाईं जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर ने भी लूटी महफिल



‘होमबाउंड’ के लिए पहुंचीं जान्हवी

जान्हवी नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए कान में पहुंचीं। इस दौरान होमबाउंड की बाकी कास्ट ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी कान में नजर आए। साथ ही फिल्म निर्माता करण जौहर भी कान की रेड कार्पेट पर उतरे। जिसकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें