फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान ने माधुरी दीक्षित के लिए दिखाया सम्मान, वीडियो देख शाहरुख की बेटी की तारीफ करने लगे लोग

Mon, 13 Oct 2025 06:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suhana Khan Madhuri Dixit Video: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पूरा का पूरा बॉलीवुड ही उमड़ पड़ा। इस दौरान का सुहाना खान और माधुरी दीक्षित का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किंग खान की बेटी का काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
सुहाना खान-माधुरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बीती शाम मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नजर आईं। रविवार शाम मुंबई में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं सुहाना ने अपने बर्ताव से इंटरनेट पर नेटिजन्स का दिल जीत लिया। इस बार चर्चा उनके लुक की नहीं बल्कि उनके संस्कारी अंदाज की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
विज्ञापन


माधुरी-सुहाना का वीडियो हुआ वायरल
रात की इस रौनक भरी पार्टी में जब सुहाना खान और माधुरी दीक्षित आमने-सामने आईं, तो वहां मौजूद कैमरों ने एक प्यारा सा पल कैद कर लिया। वीडियो में सुहाना को माधुरी दीक्षित से बेहद सम्मान के साथ मिलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पहले उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया और फिर विनम्रता से कहा कि वह पहले पोज दें। खुद सुहाना थोड़ी पीछे हटकर उनके बाद कैमरे के सामने आईं। इस छोटे से जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया।




सुहाना के संस्कारों की हुई तारीफ 
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा- 'शाहरुख खान और गौरी ने सच में बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं।' वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा- 'आज की जनरेशन में ऐसा व्यवहार दुर्लभ है, सुहाना वाकई संस्कारी हैं।' एक यूजर ने लिखा – 'देखकर अच्छा लगा कि एक नई पीढ़ी की स्टारकिड इतनी विनम्र है।'
विज्ञापन







सुहाना खान का लुक
इस मौके पर सुहाना ने बैंगनी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमें सुनहरे सीक्विन की लेस जड़ी हुई थी। उन्होंने इसे ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और सुनहरी कढ़ाई वाले बेल्ट के साथ पेयर किया। उनका लुक पारंपरिक होने के साथ-साथ बेहद ग्लैमरस था। दूसरी ओर माधुरी दीक्षित नीले रंग की शानदार साड़ी में सबका ध्यान खींच रही थीं। पार्टी में करीना कपूर, करण जौहर, गौरी खान, अर्जुन कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए।




'द आर्चीज' से सुहाना ने किया डेब्यू 
सुहाना खान ने 2023 में जोया अख्तर की वेब फिल्म ‘द आर्चीज़’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना नजर आए थे। अब वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं। पहले इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अब सिद्धार्थ आनंद इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। इस फिल्म के साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें