फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 19 के घर में मचा हंगामा, शहबाज और फरहाना में हुई जोरदार बहस; कुनिका ने नीलम को बताया चमची

Mon, 13 Oct 2025 05:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें प्रतियोगियों के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है। इसमें शहबाज-फरहाना और कुनिका-नीलम में कहासुनी हो रही है। 

विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 दिन-पे-दिन काफी रोमांचक होता जा रहा है। शो को शुरू हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुके हैं। आज सोमवार के दिन  शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शहबाज और फरहाना के बीच जोरदार बहस हो रही है। इसके अलावा कुनिका सदानंद और नीलम गिरी के बीच भी जोरदार भिड़ंत देखी जा रही है। 

शहबाज और फरहाना में हुई जोरदार बहस

विज्ञापन

शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें फरहाना भट्ट शहबाज बदेशा से कहती हैं, ‘आप मुझे बोलेंगे, जो चमचे हैं। आप जो मालती के पीछे हमेशा चलते हैं, वो कुछ नहीं है।’ इसपर नीलम की आवाज आती है कि शहबाज मेरा भाई खतरे में है। इसके बाद फरहाना नीलम से कहती हैं, ‘इस तरह से किसी की बहन बनना लानत है।’ फिर शहबाज और नीलम, फरहाना भट्ट को चमची कहती हैं। 
 
कुनिका ने नीलम को चमची कहा
बिग बॉस 19 का एक और और प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें कुनिका सदानंद कहती हैं, ‘नीलम और तान्या में नीलम चमची बनी हुई हैं।’ इसके बाद फरहाना, अशनूर, नेहल, बसी अली और गौरव खन्ना भी नीलम का ही नाम लेते हैं। फिर अंत में नीलम ने कुनिका को कहा, 'आप मुझे जो-जो दिखती हैं, अगर मैं बोलना चालू करूंगी, तो आप सुन नहीं पाओगी।’ इसके बाद नीलम गिरी को फफक-फफक कर रोते हुए देखा जाता है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: अहान पांडे ने अनीत पड्डा के साथ साझा कीं कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की तस्वीरें, जन्मदिन से एक दिन पहले यूं किया विश

इस सयय क्या चल रहा बिग बॉस 19 में?
बिग बॉस 19 में इस समय नेहल चुडासमा घरवालों को लीड कर रही हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस वीकएंड वार पर जीशान कादरी भी घर से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें