फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ फिर दिखीं सुहाना खान, कनाडाई सिंगर टेशर संग की पार्टी

Fri, 25 Jul 2025 09:20 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suhana Khan-Agastya Nanda Dating Rumors: शाहरुख खान की बेटी और यंग एक्ट्रेस सुहाना खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। वो बिग बी के नाती अगस्त्य के साथ एक बार फिर स्पॉट हुईं।
विज्ञापन
सुहाना-अगस्त्य - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक बार फिर साथ नजर आए, इस बार दोनों को विदेश में स्पॉट किया गया। अक्सर डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले सुहाना और अगस्त्य न्यूयॉर्क में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने दोनों के बीच करीबी रिश्ते को लेकर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी में आए साथ, लेकिन तस्वीरें अलग
ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों ने पार्टी में एकसाथ एंट्री की, लेकिन कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देने का विकल्प चुना। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में अगस्त्य नंदा को ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश अंदाज में पोज़ करते देखा गया, वहीं सुहाना भी बेहद क्लासी अंदाज में नजर आईं। इन तस्वीरों को इवेंट होस्ट वेदांत महाजन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। हालांकि दोनों ने एक साथ पार्टी में फोटो नहीं खिंचवाई।




टेशर और राइसा पांडे भी हुए शामिल
इस इवेंट की एक खास बात थी कनाडाई रैपर और सिंगर टेशर की मौजूदगी, जिन्होंने पार्टी को म्यूजिकल टच दे दिया। एक फोटो में टेशर, सुहाना और वेदांग एक साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते दिखे। वहीं, एक और स्टार किड अनन्या पांडे की बहन राइसा पांडे भी इस ग्लैमर भरी पार्टी में दिखाई दीं।
विज्ञापन


'द आर्चीज' से शुरू हुई नजदीकियां
सुहाना और अगस्त्य की दोस्ती तब चर्चा में आई जब दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, डॉट, वेदांग रैना, और युवराज मेहंदा भी नजर आए थे। ये फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और यंग जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाई गई थी।

अगस्त्य का अगला प्रोजेक्ट
जहां सुहाना खान के शाहरुख के साथ फिल्म 'किंग' में काम करने की खबर है, वहीं अगस्त्य नंदा जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। ये फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं श्रीराम राघवन और इसमें उनके साथ धर्मेंद्र और जायदीप अहलावत जैसे दिग्गज कलाकार भी होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें