फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: आखिरी वक्त पर मुनव्वर फारूकी का शो हुआ कैंसिल, इस वजह से फैंस हुए परेशान

Fri, 25 Jul 2025 08:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Munawar Faruqui Delhi Show Cancelled: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का 26 जुलाई को दिल्ली में होने वाला शो अब कैंसिल हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मुनव्वर ने दी है।
विज्ञापन
मुनव्वर फारूकी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने फैंस को निराश करते हुए 26 जुलाई को होने वाला दिल्ली शो कैंसिल कर दिया है। इस फैसले के पीछे का कारण बताया गया है-सेहत से जुड़ी समस्या। इस फैसले के बाद उनके प्रशंसक चिंतित हो गए हैं, हालांकि मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए ये भी यकीन दिलाया है कि वो जल्द नई तारीख की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


'फर्स्ट कॉपी' की सक्सेस पार्टी के बाद ऐलान
दिल्ली शो रद्द करने की घोषणा मुनव्वर ने ऐसे समय पर की, जब एक दिन पहले ही वो अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए थे। मुंबई में हुई इस पार्टी में उनके साथ उनकी पत्नी मेहजबीं कोतवाला और कई टीवी और फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी और दूसरे सितारे शामिल थे।

विज्ञापन

फर्स्ट कॉपी - फोटो : एक्स
इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए कहा, 'मेरे स्वास्थ्य से जुड़ी निजी वजहों से कल 26 जुलाई को होने वाला मेरा लाइव शो स्थगित कर दिया गया है। हम माफी मांगते हैं और साथ ही आपके धैर्य और समर्थन की सराहना करते हैं। नई तारीख की जानकारी बुकमायशो के जरिए दी जाएगी।' इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस की ओर से शुभकामनाओं और दुआओं का सैलाब आ गया। लोग उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि...’ में दिखेगी वीरानी परिवार की नई पीढ़ी, इन 7 नए चेहरों की एंट्री

'फर्स्ट कॉपी' से अभिनय में डेब्यू
'फर्स्ट कॉपी' मुनव्वर फारूकी की बतौर अभिनेता पहली वेब सीरीज है, जिसे फरहान जम्मा ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में उनके साथ नजर आए हैं क्रिस्टल डिसूज़ा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मियांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे जाने-माने कलाकार। बता दें 'फर्स्ट कॉपी' इस समय अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें