फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदेश बेरी का खुलासा, फिल्म ‘डर’ में शाहरुख से किया गया था रिप्लेस; बोले- ‘मेरे कॉस्ट्यूम भी तैयार...’

Mon, 03 Aug 2026 11:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Sudesh Beri On Film Darr:  सुदेश बेरी ने 1993 की फिल्म ‘डर’ की कास्टिंग को लेकर कई कई बड़े खुलासे किए। इसके साथ उन्होंने फिल्म में सनी देओल और शाहरुख खान को फिल्म के लिए फाइनल किए जाने का कारण भी बताया।
विज्ञापन
सनी देओल, सुदेश बेरी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुदेश बेरी ने हाल ही में पीएम मोदी के बारे में बयान दिया था। इसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे। अब उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म ‘डर’ में शाहरुख खान की कास्टिंग से जुड़े मामले के बारे में काफी कुछ कहा। पढ़िए क्या बोले एक्टर...

विज्ञापन


सनी देओल को मिला किरदार 
फिल्म ‘बॉर्डर’ से मशहूर हुए अभिनेता सुदेश बेरी अकम्पेनी अक्की नाम के पॉडकास्ट पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा, ‘मुझे डर फिल्म का रोल ऑफर किया गया था और मेरे कॉस्ट्यूम भी तैयार थे। लेकिन बाद में हुआ ये कि दूसरे किरदार (मुख्य अभिनेता) को निभाने वाला अभिनेता मुझसे कहीं बड़ा था। पहले ऋषि कपूर का नाम आया, फिर आमिर खान पर विचार किया गया और आखिर में सनी देओल को कास्ट किया गया।’ इसके बाद सुदेश के हाथों से वह रोल निकल गया।

फिल्म 'डर' - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों किया शाहरुख को कास्ट? 
सुदेश बेरी ने आगे कहा कि फिल्म के निर्माता यश चोपड़ा ने कास्टिंग पर फिर से ध्यान दिया। उन्होंने सोचा कि सनी देओल जैसे बड़े एक्टर के सामने कोई न्यूकमर शायद सही फिट न बैठे। इसके बाद सुदेश ने अपनी बात समझाते हुए कहा, ‘फिल्म के अंत में, मेरे किरदार का दूसरे किरदार को मुक्का मारने का एक दृश्य है। दूसरे किरदार को जिसने भी निभाया हो, ऐसा लग रहा था मानो सुदेश बेरी किसी बड़े अभिनेता को मुक्का मार रहे हों। मैंने यही सुना है। मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। यश जी भी एक फिल्म निर्माता थे। फिल्म निर्माता हमेशा थोड़े भावुक होते हैं। वे इसी जुनून के कारण इतनी अच्छी फिल्में बना पाते हैं।’

विज्ञापन

डर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल मेहरा के किरदार में छा गए थे शाहरुख खान
फिल्म ‘डर’ साल 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने राहुल मेहरा का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में उनके साथ सनी देओल और जूही चावला भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म के बाद शाहरुख ने यशराज बैनर के लिए ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’ जैसी  कई हिट फिल्में दीं।

यह खबर भी पढ़ें-  Sudesh Berry: 'उनके पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया विष्णु का अवतार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें