सुचित्रा पिल्लई बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही साथ उन्होंने की टीवी शो में भी काम किया है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान वे टीवी में भूमिकाओं के बारे बारे बातें करते हुए बोलीं, 'मैं टीवी पर निगेटिव रोल निभा कर थक गई थी। कुछ नया करने को नहीं मिल रहा था'।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों वे 'ब्रोकन न्यूज 2' में नजर आई थीं। इस शो में को दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया है। हाल ही में अभिनेत्री एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में अपने करियर और ओटीटी पर अपनी नई शुरुआत के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं।
विज्ञापन
टीवी में होने लगी थी बोरियत
सुचित्रा पिल्लई बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही साथ उन्होंने की टीवी शो में भी काम किया है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान वे टीवी में भूमिकाओं के बारे बारे बातें करते हुए बोलीं, 'मैं टीवी पर निगेटिव रोल निभा कर थक गई थी। कुछ नया करने को नहीं मिल रहा था। वही सास-बहू और बुआ-चाची के किरदार से ऊब होने लगी थी'।
ओटीटी पर है आजादी
सुचित्रा पिल्लई अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं अब 53 साल की हो चुकी हूं, लेकिन पिछले तीन साल में मैंने जितना काम किया है उतना तो मैंने 20 साल की उम्र में नहीं किया था। मैं ओटीटी का धन्यवाद देना चाहती हूं कि मुझे इस उम्र में इतनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाने को मिल रही हैं। यहां पर मुझे जो भूमिकाएं मिल रही हैं वे सब महिला प्रधान भूमिकाएं हैं। यहां मुझे मेरे टैलेंट को दिखाने का मौका मिल रहा है'।
'ब्रोकन न्यूज 2' का हिस्सा बनकर खुश हूं
सुचित्रा पिल्लई को हाल में 'ब्रोकन न्यूज' के दूसरे सीज़न में देखा गया था। इस शो में सोनाली बेंद्रे और जयदीप अहलावत के साथ नजर आई थीं। इस शो के बारे में बातें करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। ऐसे शो का हिस्सा बनना बहुत अच्छा है जिसका लोग सम्मान करते हैं और इतनी तारीफ करते हैं। ओटीटी पर काम करते हुए मैंने महसूस किया है यहां कोई ईगो की लड़ाई नहीं होती है। सब प्यार से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं। यहां का माहौल काफी सकारात्मक है'।