कैसे फंस गईं थीं सुभाश्री?
रिपोर्ट के मुताबिक सुभाश्री अपने बेटे युवान के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गई थीं। लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस बंद होने के कारण उनकी वापसी की फ्लाइट रद्द हो गई, जिससे उन्हें कुछ समय तक वहीं रुकना पड़ा।
आखिरकार हालात ठीक होने के बाद सुभाश्री अपने बेटे के साथ मुंबई के रास्ते कोलकाता पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनके पति, फिल्ममेकर और टीएमसी विधायक राज चक्रवर्ती ने उनका स्वागत किया।
'काफी डरावना था माहौल'
मीडिया से बात करते हुए सुभाश्री ने कहा कि वहां का माहौल काफी डरावना था और वह अभी इतनी भावनात्मक स्थिति में नहीं हैं कि अपने अनुभव विस्तार में शेयर कर सकें। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में लोगों से मिले प्यार और समर्थन ने उन्हें हिम्मत दी।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुभाश्री गांगुली बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह ‘चैलेंज’, ‘परिणीता’, ‘शोंतान’ और ‘गृहप्रवेश’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं।