फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhash Ghai: 'आज के एक्टर्स खुद को ब्रांड समझने लगे हैं', बॉलीवुड सुपरस्टार्स की कमी पर सुभाष घई ने कसा तंज

Mon, 10 Mar 2025 09:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Subhash Ghai: फिल्म निर्माता सुभाष घई हाल ही में बॉलीवुड में सुपरस्टार्स की कम होती संख्या पर बात करते दिखे। उन्होंने कहा कि आजकल के एक्टर्स खुद को ब्रांड समझने लगे हैं और टैलेंट मैनेजर्स से घिरे रहते हैं। 
विज्ञापन
सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम- @subhashghai1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने एक से बढ़कर एक फिल्म सिनेमा को दी हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में सुपरस्टार्स की घटती संख्या पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आजकल के एक्टर्स आर्थिक सफलता और खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं, बजाय क्राफ्ट को समझने के। उन्होंने कहा कि बिजनेस वाले नजरिए ने सितारों का ब्रेनवॉश कर दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहले के सितारे किरदार में डूब जाते थे
यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स से बातचीत में सुभाष घई ने यह कहा। सुभाष घई ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि पहले के सितारे अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते थे। उन्हें तब सेट पर उनके किरदारों के नाम से बुलाया जाता था। उन्होंने कहा कि वे सेट पर कभी भी सितारों को उनके असली नाम से नहीं बुलाते थे, बल्कि उन्हें उनके किरदार के नाम से ही पुकारना पसंद करते थे। उन्होंने उदाहरण दिए कि उन्होंने 'राम लखन' के सेट पर अनिल कपूर को 'लखन' और जैकी श्रॉफ को 'राम' कहा। 

ब्रांड को देते हैं तवज्जो
वहीं, आज के नजरिए पर सुभाष घई ने बात की। उन्होंने कहा कि आज के स्टार्स टैलेंट मैनेजर्स पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं, वे उनसे घिरे हुए हैं। इसका असर यह है कि वे कलात्मकता की बजाय बिजनेस को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। सुभाष घई ने कहा, 'आजकल के अभिनेता खुद को ब्रांड समझते हैं। वे टैलेंट मैनेजर्स से घिरे हुए हैं, जो उनकी ओर से स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। ऐसे में कलाकार कैसे पता लगाएंगे कि उनका किरदार स्क्रीन पर कैसा लगेगा। यह तो खुद स्क्रिप्ट पढ़कर ज्यादा अच्छे से पता लगाया जा सकता है'। 
विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
बोले- रणबीर के अलावा कोई सुपरस्टार नहीं
सुभाष घई ने सुझाव दिया कि उन्हें एक दृश्य चुनना चाहिए। यह समझने के लिए कि वे भूमिका को विश्वसनीय रूप से निभा सकते हैं या नहीं। उन्होंने अभिनेता की छवि बनाने में मैनेजर्स की बढ़ती भूमिका की आलोचना की। निर्देशक ने कहा कि वे क्राफ्ट की बजाय ब्रांड डील को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने पिछली पीढ़ी के सितारों का उदाहरण दिया। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का नाम लिया। सुभाष घई ने कहा, 'ये सभी इसलिए सुपरस्टार बने क्योंकि इन्होंने ब्रांड की बजाय क्राफ्ट पर ध्यान दिया। यही कारण है कि 80 के दशक के अभिनेता अभी भी सुपरस्टार हैं- सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और बाकी कई। वे उस संस्कृति से आते हैं। अघर पिछले 10 सालों में कौन स्टार बना? यह देखा जाए तो रणबीर कपूर के अलावा कोई नहीं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें