फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब और कहां देख सकेंगे 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5? इन तारीखों को ओटीटी पर रिलीज होगा शो

Wed, 26 Nov 2025 12:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Stranger Things Season 5 OTT Release: मिली बॉबी ब्राउन स्टारर शो 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन पांच का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह शो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 - फोटो : एक्स@TheSTarchive83
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली बॉबी ब्राउन स्टारर 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5, लगभग तीन साल के इंतजार के बाद ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। साइंस-फिक्शन कहानी का पहला सीजन साल 2016 में शुरू हुआ था। सीजन 5 में उन सवालों के जवाब मिलेंगे जो सीजन चार में अधूरे रह गए थे।
विज्ञापन

इन तारीखों में रिलीज होंगे एपिसोड
नेटफ्लिक्स 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' के पहले चार एपिसोड 26 नवंबर को रिलीज करेगा, उसके बाद क्रिसमस पर तीन एपिसोड और न्यू ईयर की शाम को फिनाले एपिसोड रिलीज करेगा। भारत में ये सभी एपिसोड 27 नवंबर से सुबह 6:30 बजे से स्ट्रीम होंगे। पांचवें सीजन की रिलीज की तारीखें इस तरह हैं।

वॉल्यूम 1: 27 नवंबर 2025
वॉल्यूम 2: 26 दिसंबर 2025
फाइनल : 01 जनवरी 2025

'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' की लंबाई
'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' के हर वॉल्यूम में चार एपिसोड होंगे। इन सबकी लंबाई लगभग 54 मिनट से लेकर 1 घंटा 23 मिनट होगी।
 

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 - फोटो : एक्स@TheSTarchive83
नेटफ्लिक्स ने दी रिलीज की जानकारी
'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' के रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'फील्डिंग सेट है। स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का पहला वॉल्यूम 27 नवंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।' 

यूजर्स ने किए कमेंट
सीरीज के अगले सीजन की रिलीज डेट जानकर फैंस उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'अब नेटफ्लिक्स की फील्डिंग सेट है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'नया सीजन देखने और उसका रिव्यू लिखने के लिए उत्साहित हूं।' एक और यूजर ने पूछा है कि क्या इसे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज करोगे?

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट
सीरीज में मिली बॉबी ब्राउन, डेविड हार्बर, विनोना राइडर, फिन वोल्फहार्ड, गेटन मताराजो, केलेब मैकलॉघलिन और नोआ श्नैप जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस सीरीज के सीजन पांच के निर्देशक शॉन लेवी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें