फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का ट्रेलर रिलीज, वेक्ना और इलेवन के बीच होगी आखिरी लड़ाई

Thu, 30 Oct 2025 09:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Stranger Things 5 Trailer Release: सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयारी में है। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ। जानिए, क्या खास दिखा ट्रेलर में। 
विज्ञापन
सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इस बार सीरीज में एक्शन, ड्रामा और डर का ट्रिपल डोज मिलने वाला है। ट्रेलर के साथ ही सीरीज की रिलीज डेट भी शेयर की गई है।

विज्ञापन


वेक्ना को हराने की कोशिश दिखी 
ट्रेलर की शुरुआत पिछले सीजन की घटनाओं के बाद हॉकिन्स के क्वारंटाइन होने के बाद से होती है। साथ ही इलेवन भी खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सभी लोग खूंखार वेक्ना के खिलाफ एकजुट हो जाते हैं। लेकिन वेक्ना इस बार दोगुनी ताकत के साथ सामने है। ट्रेलर में आगे नैन्सी, जॉयस, माइक, डस्टिन और लुकास के किरदार नजर आते हैं। सीरीज के ट्रेलर में काफी एक्शन सीन्स हैं। 



वेक्ना और इलेवन के बीच होगी आखिरी लड़ाई 
सीरीज में नैन्सी का किरदार कहता है, ‘वह (वेक्ना) हमारी दुनिया को खत्म करने की प्लानिंग में है। इस बार का सीरीज का अंत काफी रोमांचक ढंग से होने वाला है। इलेवन का किरदार एक फाइटर के रोल में दिखाई देगा। वह वेक्ना यानी सीरीज के विलेन से जबरदस्त टक्कर लेगी। 

ये खबर भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन 3’ को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस दिन होगा रिलीज डेट का एलान

विज्ञापन


कब रिलीज होगी सीरीज 
सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 का प्रीमियर अलग-अलग हिस्सों में होगा। पहला प्रीमियर 26 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाला है। दूसरा पार्ट क्रिसमस पर रिलीज हो सकता है। फिनाले का प्रीमियर न्यू ईयर ईव पर रिलीज होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें