फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg's Death: जुबीन गर्ग के मौत मामले की जांच के लिए असम पुलिस सिंगापुर नहीं जा सकती, बोले सीएम सरमा

Sat, 04 Oct 2025 11:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Case: दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में रहस्यमई परिस्थितियों में मौत के मामले में जांच जारी है। आज शनिवार को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए असम पुलिस सिंगापुर नहीं जा सकती है।
विज्ञापन
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच के लिए राज्य पुलिस सिंगापुर यात्रा नहीं कर सकती। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीएम सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस जुबीन गर्ग की रहस्यमय परिस्थिति में मौत की जांच के लिए सिंगापुर की यात्रा नहीं कर सकती।

विज्ञापन


जुबीन के परिवार से मिले सीएम सरमा
सीएम सरमा ने दिवंगत जुबीन गर्ग के परिवार से मुलाकात के बाद गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि यदि दक्षिण पूर्व एशियाई देश में जुबीन गर्ग की मौत के समय यॉट पर मौजूद असमिया लोग जांच में शामिल होते हैं तो असम पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने में सक्षम नहीं होगी।

Zubeen Garg: जुबीन की पत्नी ने लौटाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बोलीं- दोषियों को कड़ी सजा मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है'
उन्होंने आगे कहा, 'अब हमारी पूरी चिंता यह है कि सिंगापुर में रहने वाले लोग आएंगे या नहीं। अगर वे नहीं आएंगे, तो हम जांच पूरी नहीं कर पाएंगे। यॉट विजिट के पीछे मुख्य रूप से उन्हीं का हाथ था'। जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में हुई। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में भाग लेने के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देश गए थे। सीएम सरमा ने कहा, 'असम पुलिस सिंगापुर नहीं जा सकती, इसलिए वह वहां जांच नहीं कर सकती। वे सिंगापुर में हैं, इसलिए यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। जब तक वे वहां नहीं आएंगे, कोई भी मामले की कड़ियों को जोड़ नहीं पाएगा'। गायक की आकस्मिक मौत की जांच कर रही राज्य सीआईडी ने असम एसोसिएशन, सिंगापुर के कुछ सदस्यों को 6 अक्तूबर तक अपने समक्ष उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था। 

स्वतंत्र न्यायिक आयोग के गठन पर बोले सीएम सरमा
लोकप्रिय सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की गहन जांच के लिए असम में एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आयोग के गठन को लेकर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा, 'स्वतंत्र न्यायिक आयोग लोगों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे मामले से संबंधित कोई भी जानकारी साझा कर सकते हैं। आयोग जुबीन गर्ग के मामले में CID की जांच की भी निगरानी करेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें