जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज
- फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
जनाई भोसले
मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले का नाम पिछले काफी समय से सिराज के साथ उछाला गया। इंग्लैंड के खिलाफ सिराज की शानदार गेंदबाजी के बाद जनाई ने इंस्टाग्राम पर उनकी तारीफ में कई स्टोरीज पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने सिराज को ‘स्टार’ और ‘चैंपियन’ कहा। इस पर फैंस ने एक बार फिर तेजी से कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि जनाई और सिराज दोनों एक दूसरे को भाई और बहन मानते हैं। इस बात का एक और उदाहरण मिल गया जब जनाई ने मोहम्मद सिराज को अपने पोस्ट में भाई कहकर संबोधित किया।
माहिरा शर्मा-मोहम्मद सिराज
- फोटो : इंस्टाग्राम
माहिरा शर्मा
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री माहिरा शर्मा का नाम भी सिराज के साथ जुड़ चुका है। 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रही माहिरा और सिराज को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते देखा गया था। इसके अलावा सिराज ने माहिरा की कुछ तस्वीरों को लाइक भी किया था, जिससे दोनों के बीच रिश्ते की अटकलें और तेज हो गई थीं। हालांकि बाद में माहिरा ने मीडिया को साफ कहा कि उनका और सिराज का कोई अफेयर नहीं है और लोग बेवजह अफवाहें फैला रहे हैं। उनकी मां ने भी इन खबरों को बिल्कुल झूठा और बेमतलब बताया। सिराज की ओर से भी इस पूरे मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
ये खबर भी पढ़ें:
Mohammed Siraj: सिराज की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का खास संदेश- आप जैसा कोई नहीं, एक शब्द ने खींचा फैंस का ध्यान
क्या है सच्चाई?
अब तक सामने आई सभी खबरें सिर्फ अफवाहें रही हैं। मोहम्मद सिराज की ओर से किसी भी अभिनेत्री या सेलिब्रिटी के साथ रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है। वह अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और क्रिकेट के मैदान में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।