फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: रिलीज से पहले 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट का चुलबुला अंदाज, अक्षय ने फोटो साझा कर बढ़ाया हौंसला

Fri, 25 Oct 2024 12:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सितारों का मेला लगा हुआ है। हाल ही में इस फिल्म की स्टार कास्ट साथ में मस्ती भरा समय बिताती हुई नजर आई। 
 
विज्ञापन
सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर सितारों का मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सिंघम' सीरीज की फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुकी हैं। दीवाली के मौके पर रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' रिलीज हो रही है। इस बार फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए बेहतरीन अनुभव साबित होगा। 

विज्ञापन

अक्षय कुमार-अजय देवगन-अर्जुन कपूर-रोहित शेट्टी-टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
साथ में गुजारा मस्ती भरा समय 
अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार ने एक फोटो शेयर की जिसमें वह अजय देवगन, रोहित शेट्टी, अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रहे। इस फोटो पर अक्षय ने लिखा, 'हम सबने मिलकर बहुत सी चुलबुल बातें कीं।' इस फोटो को उनके फैंस से खूब लाइक किया। इस फोटो में सभी कलाकार खूब हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वह लोग बिल्कुल तनाव मुक्त होकर साथ में समय बिता रहे हैं। वैसे भी जिस तरह से 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को पसंद किया गया है, उससे इसके हिट होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही दीवाली पर रिलीज होने का फायदा भी इस फिल्म को मिलेगा ही। 

सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
दीपिका पादुकोण बनीं हैं लेडी सिंघम 
अब तक 'सिंघम' सीरीज में पुलिस वाले के किरदार में पुरुष कलाकार ही नजर आए हैं। लेकिन फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के किरदार में नजर आएंगी। इस रोल में दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं, यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। 
विज्ञापन

भूल भुलैया-3 से होगी इस फिल्म की टक्कर 
फिल्म 'सिंघम अगेन' ही सिर्फ दीवाली के मौके पर रिलीज नहीं हो रही है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया -3' भी रिलीज होगी। 'भूल भुलैया' सीरीज की फिल्मों की भी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। इसलिए देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें