फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजामौली जैसा कोई नहीं..’, करण जौहर से लेकर जेम्स कैमरून तक; इन सितारों ने ‘वाराणसी’ के टीजर पर लुटाया प्यार

Sun, 16 Nov 2025 09:50 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs On Varanasi Teaser: फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने ग्लोबट्रॉटर इवेंट में अपनी आगामी फिल्म 'वाराणसी' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया। इसे देख मनोरंजन जगत के तमाम सितारे अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। जानिए करण जौहर, प्रशांत नील और अन्य सेलेब्स ने क्या कहा। 
 
विज्ञापन
सेलब्स ने 'वाराणसी' टीजर पर प्रतिक्रिया दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की पहली झलक दर्शकों के सामने आ चुकी है। निर्देशक राजामौली ने हैदराबाद में आयोजित हुए ग्लोबट्रॉटर इवेंट में इसे रिलीज किया। अभिनेता महेश बाबू के लुक के सिर्फ नेटिजंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी दीवाने हो रहे हैं। अब फिल्म निर्माता करण जौहर, प्रशांत नील के अलावा साउथ अभिनेता ब्रहम्हाजी ने भी फिल्म के फर्स्ट लुक की तारीफ की है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


करण जौहर ने कहा- 'राजामौली जैसा कोई नहीं'
बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'वाराणसी' से रुद्र के रूप में महेश बाबू के पहले लुक की तारीफ की। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'शानदार। एसएस राजामौली जैसा कोई नहीं।'

विज्ञापन


प्रशांत नील ने राजामौली का किया धन्यवाद
फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने भी अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद एसएस राजामौली सर। महेश बाबू काफी शानदार दिख रहे हैं। मैं बेहद उत्साहित हूं।'
 


संगीतकार थमन एस ने महेश बाबू को बताया सुपरस्टार 
संगीत निर्देशक और संगीतकार थमन एस भी 'वाराणसी' के फर्स्ट लुक से प्रभावित दिखे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'हमारे प्यारे सुपरस्टार महेश बाबू। 'वाराणी' को लेकर बहुत क्रेज है।'
एक्टर ब्रम्हाजी ने भी की तारीफ
तेलुगु अभिनेता ब्रह्माजी, जिन्हें 'पुष्पा 2: द रूल' में भूमिका के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने भी टीजर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, 'ओएमजी, अवतार ही जबरदस्त है।'


यह खबर भी पढ़ें: Varanasi Teaser: 'वाराणसी' का टीजर रिलीज, हनुमान और श्रीराम की मिली झलक; रूद्र के किरदार में होंगे महेश बाबू

नागार्जुन ने की तारीफ
साउथ के एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी ने 'वाराणसी' के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है 'बहुत हैरतअंगेज। तारीफ के लिए शब्द ही नहीं हैं।' 
 

मनोज परमहंस
सिनेमैटोग्राफर मनोज परमहंस ने भी 'वाराणसी' के टीजर की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि आईपैड पर टीजर देख कर अच्छा लगा। फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर देखने का इंतजार है।
  जेम्स कैमरून ने दी शुभकामनाएं
हॉलीवुड के फिल्म मेकर जेम्स कैमरून ने 'वाराणसी' को लेकर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'मेरे दोस्त राजामौली आपको नई फिल्म 'वाराणसी' के लिए शुभकामनाएं।'



फिल्म के टीजर में क्या दिखा?
एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एसएसएमबी 29', जिसका नाम अब आधिकारिक रूप से 'वाराणसी' हो चुका है। इस फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। इसमें वाराणसी नगरी की भव्य झलक दिखी है और पौराणिक कथाओं का जिक्र भी दिखा। इस टीजर में महेश बाबू नंदी पर बैठे हुए नजर आए और उनके हाथ में त्रिशूल भी दिखा। रूद्र की झलक देखने के बाद फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें