फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh-Salman on Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के 24 घंटे बाद आया शाहरुख-सलमान का रिएक्शन, कही ये बात

Wed, 23 Apr 2025 04:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SRK And Salman Khan Reaction On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल मंगलवार को हुए आतंकी हमले की घटना पर शाहरुख खान और सलमान खान ने दुख जताया है। दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने सैलानियों पर हमले किए। आतंकी अटैक में 26 सैलानियों की जान चली गई। इस घटना पर बॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रिया आ रही है। तमाम सितारों ने दुख जताया है। आज बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान ने भी हमलों की निंदा की है। 

विज्ञापन


Pahalgam: इस वजह से पहलगाम या कश्मीर नहीं जाते शाहरुख खान, भावुक करने वाली है कहानी

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख बोले- 'शब्दों में बयां करना मुश्किल'
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'पहलगाम में जो हुआ, उस कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। ऐसे समय में हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय मिले'।
 

सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान बोले- 'पूरी कायनात को मारने के बराबर है'
सलमान खान ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'धरती का स्वर्ग कश्मीर, नरक में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मरने के बराबर है'।
 
विज्ञापन

इन सितारों ने जताई संवेदना
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सिहर उठा है। इस जघन्य घटना पर देशवासी निंदा कर रहे हैं। फिल्म जगत की हस्तियां भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर हमलों पर प्रतिक्रिया दे रही हैं और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रही हैं। माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल सहित तमाम सितारों ने हमलों की निंदा की है और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें