रेड चिलीज में हुआ बड़ा इजाफा
एक साल में शाहरुख की नेटवर्थ में 71 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की नेट वर्थ में इजाफा होने की सबसे बड़ी वजह उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है। इस कंपनी में उनकी पत्नी गौरी खान भी हिस्सेदार हैं। रिपोर्ट की मानें तो रेड चिली ने वित्त वर्ष 2023 में 85 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट बनाया था। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘जवान’ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 640.25 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड स्तर पर 1160 करोड़ रुपये रहा है। इससे भी फर्क पड़ा।
शाहरुख की संपत्तियां और कमाई का जरिया
शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत की कीमत 200 करोड रुपए के आसपास है। इसके अलावा उनके पास दिल्ली, अलीबाग, दुबई, लंदन और इंग्लैंड में भी संपत्तियां हैं। इसके अलावा उनके पास जबरदस्त कार कलेक्शन भी है। शाहरुख के कमाई का जरिया उनकी फिल्में, विज्ञापन, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन और वीएफएक्स कंपनी है। इसके अलावा वो आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी सह मालिक हैं। टीम की ब्रांडिंग और मर्चेंडाइजिंग भी शाहरुख की संपत्ति में बड़ा योगदान देते हैं।
इन कंपनियों में भी किया है शाहरुख ने निवेश
हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने विभिन्न शराब कंपनियों और अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों में भी निवेश किया है। इन निवेशों से उन्हें लगातार स्थायी आय होती रहती है। इसीलिए वो एक सफल अभिनेता के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी माने जाते हैं।
शाहरुख के पास है कई लग्जगरी कारों का कलेक्शन
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के पास कुल 12 लग्जरी कारें हैं। इनमें दो रोल्स-रॉयस- Cullinan और Phantom। एक बुगाटी वेरॉन भी है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ है। बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, i8 और 6-सीरीज कन्वर्टिबल कारें हैं। इसके अलावा मर्सिडीज-बेंज, मित्सुबिशी पजेरो, ऑडी A8L और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी कई अन्य कारें भी हैं।