'मोरनी बागा मा बोले' गाने में श्रीदेवी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
श्रीदेवी की उपस्थिति से लगे चार चांद
साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'लम्हे' का 'मोरनी बागा मा बोले' गाने को लता मंगेशकर और इला अरुण ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था। यह गाना दिवंगत अभिनत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया। गाने की शुरुआत ही राजस्थानी बोलों के साथ हुई। फिर शानदार संगीत और श्रीदेवी के धमाकेदार डांस ने इस गाने में चार चांद लगा दिए।
राजस्थानी रंगों से सजा विरह गीत
इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह आज भी शादी-ब्याह के अवसर पर सुनाई देता है। चाय की टपरी, रोडवेज बस और ऑटो में भी यह गाना सुनने को मिल जाएगा। इस गाने के संगीत का जादू ही रहा इसे हर वर्ग ने प्यार दिया।
बता दें कि यह गाना राजस्थान की लोक परंपराओं से जुड़ा है। दरअसल, यह एक विरह गीत है। जिसमें प्यार, इंतजार और विरह की पीड़ा के साथ ही राजस्थान के रंग भरे हैं।
राजस्थान की किसी शैली पर आधारित है?
इस गाने में राजस्थान की 'मांड' गायकी की झलक है। बता दें कि मांड राजस्थान की प्रसिद्ध लोक गायन शैलियों में एक है। इसमें शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। इस खूबसूरत गाने को आनंद बख्शी ने लिखा था। शिव-हरि की जोड़ी ने इसका म्यूजिक तैयार किया था।
फिल्म 'लम्हे' की बात करें तो इसमें श्रीदेवी के अलावा अनिल कपूर, वहीदा रहमान और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था।