स्पाइडर मैन 4 बॉक्स ऑफिस
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' का बॉक्स ऑफिस
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' भारतीय सिनेमाघरों में 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन बंपर ओपनिंग ली। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 60.60 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये। तीसने दिन यानी शनिवार को 70.25 करोड़ और चौथे दिन रविवार की छुट्टी में 77.75 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन जुटाया। रिलीज के चौथे ही दिन यह 200 करोड़ी बन गई थी।
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : X
मंडे टेस्ट में भी आए अच्छे नंबर
पांचवें दिन पहले सोमवार की परीक्षा में भी फिल्म पास हुई। इसने फर्स्ट मंडे डेस्ट में डबल डिजिट में कमाई करते हुए 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, बीते दिन मंगलवार को कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ कल छठे दिन यह 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई।
- आज सातवें दिन शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने 9.54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
- 'स्पाइडर मैन 4' का टोटल नेट कलेक्शन 312.79 करोड़ रुपये हो चुका है।
स्पाइडर मैन 4 बॉक्स ऑफिस
- फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' दुनियाभर में बवाल काट रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10,925 करोड़ रुपये हो चुका है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं।