सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता सलमान खान ने भी प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'तुम्हारे साथ बहुस सारे खूबसूरत लम्हे बिताए भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दें'।
प्रदीप रावत का करियर
प्रदीप ने अपने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया था। उनके अभिनय सफर की शुरुआत थिएटर से हुई थी। साल 1985 में फिल्म ‘मेरी जंग’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर, अमरीश पुरी जैसे कलाकारों के साथ काम किया। इसके बाद प्रदीप ने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। प्रदीप रावत ने 'अग्निपथ', 'बागी', 'कोयला', 'मेजर साहब' और 'सरफरोश' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई। जब आमिर खान की 'गजनी' रिलीज हुई, तो बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि यह कमर्शियल रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह फिल्म प्रदीप रावत के करियर के लिए भी एक माइलस्टोन बनी। आज भी, 'गजनी' का नाम आमिर खान के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ प्रदीप रावत की जबरदस्त और डरावनी परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भी प्रदीप अश्वत्थामा के किरदार के लिए जाने गए थे।