फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr Ntr: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहुंचे मुंबई, ऋतिक के साथ शूट करेंगे 'वॉर-2' का धमाकेदार क्लाइमैक्स

Sat, 19 Oct 2024 05:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्ममेकर्स अब एक नए आइडिया के साथ फिल्में बना रहे हैं। वह बॉलीवुड के एक बड़े कलाकार के साथ साउथ के एक बड़े कलाकार को लेकर फिल्में बना रहे हैं। 'वॉर-2' भी ऐसी ही कोशिश है। इसमें साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, ऋतिक  रोशन के साथ नजर आएंगे। अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म का क्लाइमैक्स  इन दिनों शूट हो रहा है, जिसके लिए जूनियर एनटीआर मुंबई पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म 'देवरा' के कारण चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स पर बहुत अच्छा प्रदर्शन तो नहीं कर पाई है लेकिन इसके बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, वह बड़े ही सादे अंदाज में नजर आए। टाइट सिक्योरिटी के बीच जूनियर एनटीआर एयरपोर्ट से बाहर निकले। दरअसल, जूनियर एनटीआर मुंबई फिल्म 'वॉर-2' के क्लाइमैक्स शूट के लिए पहुंचे हैं, यह उनकी बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म होने वाली है। जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। वह लगभग 20 दिन तक इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में करने वाले हैं।   

विज्ञापन

वॉर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
देखने को मिलेगी ऋतिक रोशन के साथ टक्कर 
जूनियर एनटीआर साउथ की अपनी फिल्मों में बेहतरीन एक्शन सीन करने के लिए जाने जाते हैं। उनके एक्शन सींस पर साउथ के थिएटर में खूब तालियां बजती हैं। वैसे हिंदी पट्टी के दर्शक भी उनकी एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं, यहां पर भी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। वहीं बॉलीवुड में ऋतिक रोशन भी एक्शन जॉनर में एक मंझे हुए कलाकार हैं। वह अब तक कई एक्शन फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। इन दोनों कमाल के एक्शन स्टार्स को फिल्म 'वॉर-2' में साथ देखना, दर्शकों के लिए कमाल का अनुभव होगा। 

ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक भी कर रहे हैं एक्शन शूट के लिए तैयारी 
फिल्म 'वॉर-2' में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का आमना-सामना होगा तो दोनों को ही अपनी स्क्रीन प्रेजेंस को स्ट्रॉन्ग बनाना होगा। इसके लिए जूनियर एनटीआर तो तैयारी कर ही रहे हैं, वहीं ऋतिक रोशन भी काफी मेहनत कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म के क्लाइमैक्स शूट के लिए ऋतिक रोशन एक खास किस्म का डाइट प्लान अपना रहे हैं। साथ ही जिम में भी खूब वर्कआउट कर रहे हैं। असल में वह खुद को एक्शन करते हुए बिल्कुल फिट दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन

अभी से होने लगी है तुलना   
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को साथ देखने के लिए दर्शक जरूर बेताब हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स की तुलना भी होने लगी है। लेकिन इस तुलना पर जूनियर एनटीआर का कहना है, 'मैं ऋतिक की तुलना में कुछ भी नहीं हूं। वह एक बेहतरीन कलाकार हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें