नेटफ्लिक्स कोरियन ड्रामा ‘द ग्लोरी’ और आगामी सीरीज ‘मेड इन कोरिया’ के लिए मशहूर जंग सुंग इल ने शादी के नौ साल बाद अपनी पत्नी से तलाक की घोषणा की है। 45 वर्षीय अभिनेता की टीम ने इस बात का खुलासा किया है। साथ ही दोनों ने अपने बच्चों की साथ में परवरिश करने का फैसला लिया है।
तलाक की पुष्टि अभिनेता की एजेंसी ने किया
जंग सुंग इल की एजेंसी एक्सवाईजेड स्टूडियो ने बताया की दोनों पति-पत्नी ने अलग रहने का फैसला किया है। बयान में कहा गया, ‘लंबे समय तक गहन विचार-विमर्श के बाद, जंग सुंग इल और उनकी पत्नी ने अपनी शादी को खत्म करने का फ़सला किया है। यह फैसला आपसी सहमति से, किसी भी पक्ष को दोष दिए बिना, सौहार्दपूर्ण ढंग से लिया गया है। हालांकि उनका कानूनी रिश्ता सुलझ गया है, फिर भी वे एक-दूसरे के रास्ते पर चलते रहेंगे और वे अपने बच्चे की परवरिश में मिलकर साथ देंगे।’
कब हुई थी जंग सुंग इल की शादी?
जंग सुंग इल और उनकी पत्नी ने 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक आपसी जान-पहचान के जरिए हुई थी और वे पत्र-मित्र बन गए, बाद में फिर मिले और तीन महीने के अंदर ही शादी करने का फैसला किया। हालांकि आपको बताते चलें कि दोनों का एक बेटा है, जिसका पालन-पोषण दोनों तलाक के बाद भी साथ में करेंगे। ॉ
यह खबर भी पढ़ें:
'तेरी दो पर्सनैलिटी हैं', 'बिग बॉस 19' में मालती ने तान्या के मुंह पर कही ऐसी बात, दोनों के बीच हुआ टकराव!
एक नजर जंग सुंग इल के करियर पर