फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT: विजय के हिंदी पट्टी प्रशंसकों को बड़ा झटका, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में नहीं होगी रिलीज

Thu, 05 Sep 2024 09:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

थलपति विजय की बहुप्रतिक्षित फिल्म आज दक्षिण भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि, फिल्म को पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में रिलीज नहीं किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थलपति विजय साउथ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। लंबे समय से उनकी फिल्म ‘द गोट’ का प्रशंसक इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। फिल्म आज सुबह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कम प्रचार के बावजूद, वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बुकिंग तमिलनाडु, केरल और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सनसनीखेज है। इस फिल्म के हैदराबाद में लगभग पंद्रह 4 एम शो रखे गए थे। 
विज्ञापन

द गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
हिंदी पट्टी को झटका
जहां एक तरफ फिल्म की रिलीज का प्रशंसक जश्न मना रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर हिंदी पट्टी के प्रशंसकों को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द गोट’ का हिंदी संस्करण पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में रिलीज नहीं किया जाएगा। काफी समय से, राष्ट्रीय श्रृंखलाओं ने एक नीति का पालन किया है, जिसके तहत सभी नई हिंदी फिल्मों को उनके सिनेमाघरों में रिलीज और OTT प्लेटफॉर्म पर उनके प्रीमियर के बीच 8 सप्ताह का अंतर बनाए रखना होगा।
Suhana-Agastya: कॉल मी बे की स्क्रीनिंग में साथ घूमते दिखे सुहाना और अगस्त्य, यूजर्स बोले- बहुत क्यूट जोड़ी है

द गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
आठ सप्ताह बाद आएगी ओटीटी पर
‘द गोट’ अपने सिनेमाघरों में रिलीज होने से आठ सप्ताह पहले OTT पर आ जाएगी, और इसलिए, इसका हिंदी संस्करण तीन राष्ट्रीय श्रृंखलाओं में रिलीज नहीं किया जाएगा। हालांकि, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस दक्षिण भारतीय बाजारों में गैर-हिंदी संस्करण जारी करेंगे।

 
विज्ञापन

द गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
हिंदी में रिलीज ना होने की क्या है वजह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी में बड़ी रिलीज के लिए निर्माता अर्चना कल्पथी के किए गए प्रयासों के बावजूद, परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में, ‘लियो’, ‘जेलर’, ‘विक्रम’ और ‘पोन्नियिन सेलवन’ जैसी तमिल ब्लॉकबस्टर हिंदी में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहीं, क्योंकि वे मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निर्धारित ओटीटी नियमों का पालन करने में विफल थी।
Anushka Sharma: अनुष्का बोलीं- मुझे नहीं लगता कि बेटी को कुछ सिखा सकती हूं, अपनी गलतियों को स्वीकारना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें