फिल्म के वीडियो में क्या है?
फिल्म 'द पैराडाइज' का हाल ही में जो वीडियो रिलीज किया गया है उसकी थीम डार्क है। फिल्म का वीडियो एक वाॅइस ओवर से शुरू होता है। इसमें एक महिला बोलती है 'इतिहास में सब लोगों ने तोते और कबूतरों के बारे में लिखा लेकिन उसी जाति में पैदा हुए कौओं के बारे में नहीं लिखा। ये क्रोधित हुए उन कौओं की कहानी है। ये जमाने से बिछाई गई उन लाशों की कहानी है। मां की छाती से दूध नहीं निकला तो खून पिला कर परवरिश हुई उस जाति की कहानी है। एक जिसने आकर पूरी जाति में जोश लाया। थूके जाने वाले कौओं ने तलवार अपना ली। ये नुचे हुए कौओं को जोड़ने वाली एक औलाद की कहानी है। मेरा बेटा नायक बना वह कहानी है।'
यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किया बॉलीवुड के इस खान को रिप्लेस? एटली की फिल्म में तीन एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर
यूजर को पसंद आ रहा वीडियो
'द पैराडाइज' फिल्म समाज से बहिष्कृत एक निडर नेता के नेतृत्व में उत्पीड़ित वर्ग के विद्रोह की कहानी है। जारी वीडियो में कई जगहों पर आग जलने के दृश्य दिखाए गए हैं। इसके साथ कौओं के नाचने के दृश्य दिखाए गए हैं। वीडियो में कई जगहों पर लोग नाच रहे हैं, जश्न मना रहे हैं। वीडियो के आखिर में गोली चलने की आवाज आती है।
यह खबर भी पढ़ें: Sankranthiki Vasthunam: ओटीटी पर धूम मचा रही साउथ की ये फिल्म, रिलीज से अब तक कमा चुकी है 300 करोड़