फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Paradise: जारी हुआ 'द पैराडाइज' का वीडियो, दृश्यों और वाॅइस ओवर ने उड़ाए फैंस के होश

Mon, 03 Mar 2025 02:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Paradise: 'द पैराडाइज' फिल्म का वीडियो जारी हुआ है। इसमें एक दमदार वाॅइस ओवर है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में भी बताया गया है।
 
विज्ञापन
द पैराडाइज - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द पैराडाइज' फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का एक बेहतरीन वीडियो जारी किया है। फिल्म का वीडियो काफी दमदार है। फिल्म में नानी ने अहम किरदार अदा किया है। इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है। फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट '26-03-26' कैप्शन वायरल हो रहा है। इससे पहले श्रीकांत ओडेला की फिल्म 'दसारा' को फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन

फिल्म के वीडियो में क्या है?
फिल्म 'द पैराडाइज' का हाल ही में जो वीडियो रिलीज किया गया है उसकी थीम डार्क है। फिल्म का वीडियो एक वाॅइस ओवर से शुरू होता है। इसमें एक महिला बोलती है 'इतिहास में सब लोगों ने तोते और कबूतरों के बारे में लिखा लेकिन उसी जाति में पैदा हुए कौओं के बारे में नहीं लिखा। ये क्रोधित हुए उन कौओं की कहानी है। ये जमाने से बिछाई गई उन लाशों की कहानी है। मां की छाती से दूध नहीं निकला तो खून पिला कर परवरिश हुई उस जाति की कहानी है। एक जिसने आकर पूरी जाति में जोश लाया। थूके जाने वाले कौओं ने तलवार अपना ली। ये नुचे हुए कौओं को जोड़ने वाली एक औलाद की कहानी है। मेरा बेटा नायक बना वह कहानी है।'


यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किया बॉलीवुड के इस खान को रिप्लेस? एटली की फिल्म में तीन एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

द पैराडाइज - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर को पसंद आ रहा वीडियो
'द पैराडाइज' फिल्म समाज से बहिष्कृत एक निडर नेता के नेतृत्व में उत्पीड़ित वर्ग के विद्रोह की कहानी है। जारी वीडियो में कई जगहों पर आग जलने के दृश्य दिखाए गए हैं। इसके साथ कौओं के नाचने के दृश्य दिखाए गए हैं। वीडियो में कई जगहों पर लोग नाच रहे हैं, जश्न मना रहे हैं। वीडियो के आखिर में गोली चलने की आवाज आती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Sankranthiki Vasthunam: ओटीटी पर धूम मचा रही साउथ की ये फिल्म, रिलीज से अब तक कमा चुकी है 300 करोड़
 
विज्ञापन

'दसारा' को मिली थी कामयाबी
श्रीकांत ओडेला एक युवा निर्देशक हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दसारा' से ही अपनी छाप छोड़ी थी, जिसमें नानी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक जबरदस्त हिट साबित हुई और नानी को बॉक्स ऑफिस पर पहली बार 100 करोड़ की सफलता मिली। श्रीकांत अब एक बार फिर नानी के साथ एक और पीरियड ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' के लिए साथ आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें