Satya Dev on Working in RRR: अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके तेलुगु अभिनेता सत्यदेव ने खुलासा करते हुए बताया है कि वो राजामौली की फिल्म आरआरआर में काम कर चुके हैं। हालांकि, इस फिल्म के अंतिम कट में उनका किरदार शामिल नहीं किया गया था।
तेलुगु अभिनेता सत्यदेव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जेबरा' की सफलता का आनंद लेकर रहे हैं। वह तेलुगु के अलावा कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। सत्यदेव साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'राम सेतु' में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भी नजर आ चुके हैं। इस बीच उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया है कि वह राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का भी हिस्सा थे और कुछ सीन्स भी शूट किए थे।
विज्ञापन
आरआरआर में काम करने को लेकर सत्यदेव का खुलासा
तेलुगु अभिनेता सत्य देव अपनी हालिया रिलीज 'ज़ेबरा' की सफलता से काफ़ी खुश हैं। पिछले शुक्रवार को स्क्रीन पर आई इस फ़िल्म को दर्शकों से बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे फ़िल्म की टीम काफ़ी खुश है। ज़ेबरा की सफ़लता के दौरान, सत्य देव ने एसएस राजामौली की फ़िल्म 'आरआरआर' में अपनी भागीदारी के बारे में बात की, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।
Abhay Varma: जब अभय को आशीर्वाद के रूप में अमिताभ से मिले सूखे मेवे, जानें अभिनेता ने फिर क्या किया
विज्ञापन
अंतिम कट में नहीं शामिल हुआ सत्यदेव का किरदार
सत्यदेव ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया है कि वो जूनियर एनटीआर और राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' का हिस्सा थे और उन्होंने कुछ सीन्स भी शूट किए थे, लेकिन दुर्भाग्य से उनका किरदार फिल्म के अंतिम कट में शामिल नहीं हो पाया। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, सत्य देव ने टीम के साथ काम करने को अविस्मरणीय बताया और राजामौली के प्रति खुलकर तारीफ की है।