फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने सिनेमा में पूरे किए 16 साल, NC24 के निर्माताओं ने दी युवासम्राट को बधाई

Fri, 05 Sep 2025 04:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

NC24: नागार्जुन के बेटे और साउथ एक्टर नागा चैतन्य को आज साउथ सिनेमा में पूरे 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर NC24 के निर्माताओं ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
नागा चैतन्य और NC24 - फोटो : x Nc24chronicles सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'NC24' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया पर इसी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया और साथ ही नागा को सिनेमा में 16 साल पूरे करने की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

 

NC24 के निर्माताओं का पोस्ट
NC24 की पूरी टीम ने नागा चैतन्य को सिनेमा में 16 साल पूरे होने की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर फिल्म NC24 का एक पोस्टर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'टीएफआई में बिताए 16 साल जादू जैसे थे... 17वां साल? भारतीय सिनेमा में तो मानो तहलका मचने वाला है। हमारे हीरो, युवासम्राट को बधाई। चाय अक्कीनेनी। टीम NC24'

नागा चैतन्य का करियर
नागा चैतन्य ने तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत 2009 की फिल्म 'जोश' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2010 में 'ये माया चेसावे' से बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने 'प्रेमम', 'माजिली', 'मनम', 'लव स्टोरी' और 'थंडेल' जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना डेब्यू किया। अब वह जल्द ही फिल्म 'NC24' में नजर आएंगे।
विज्ञापन

NC24 के बारे में
NC24 एक आगामी तेलुगु फिल्म है। इस पौराणिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कातिक दांडू कर रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसी कहानी बताएगी, जहां प्राचीन भविष्यवाणियां और शाही वंश वर्तमान समय के साथ जुड़ते हैं। इसमें एक खजाने की खोज से लेकर एक सर्वनाश और बुराई की ताकतों का सामना शामिल है। इस फिल्म का संगीत अजनीश बी लोकनाथ ने तैयार किया है। नागा चैतन्य की इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'मुझे बहुत गर्व और सम्मान...' तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' को लेकर करण जौहर ने किया खास पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें