करण जौहर और तेजा सज्जा
करण जौहर ने आज इंस्टाग्राम पर तेजा सज्जा की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिराय' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में तेजा और करण साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। करण ने इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'ऐसी फिल्में सिर्फ सेट और लोकेशन से नहीं बनतीं। अक्सर ये एक नजरिए, जुनून और पूरी दुनिया का मनोरंजन करने की अदम्य चाहत से बनती हैं। बिना ज्यादा कहे भी बहुत कुछ कह जाती हैं।'
फिल्म 'मिराय' के बारे में
'मिराय' में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में तेजा के साथ श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। श्रिया सरन फिल्म ‘मिराय’ में अंबिका के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म ‘मिराय’ को कार्तिक गट्टमनेनी ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Teachers Day 2025: अल्लू अर्जुन से लेकर सुभाष घई ने किसे माना अपना गुरु, शिक्षक दिवस पर किया याद