क्यों यूजर्स हैं हैरान?
भारत में 'टॉक्सिक' में कोई कट न होने से इंटरनेट हैरान है, क्योंकि इसी तरह की हिंसा वाली फिल्म 'धुरंधर' में कई कट लगाए गए थे। असल में, यूके सेंसर बोर्ड ने 'टॉक्सिक' की रिलीज के लिए कई कट मांगे हैं, जो 'धुरंधर' से भी ज्यादा हैं। रेडिट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया, 'क्या इस फिल्म को 'धुरंधर' से ज्यादा हिंसक नहीं माना जा रहा है? फिर 'धुरंधर' में इससे ज्यादा कट क्यों लगाए गए?'