फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irumudi X Review: 'रवि तेजा ने जबरदस्त वापसी की', 'इरुमुडी' को देखकर उत्साहित हुए यूजर्स; कही ये बात

Fri, 21 Aug 2026 11:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Irumudi X Review Out: रवि तेजा नई फिल्म 'इरुमुडी' लेकर आए हैं। यह फिल्म सामाजिक मुद्दों पर है। यूजर्स उनके नए अंदाज को पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने अभिनेता की फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया दी है?
विज्ञापन
इरुमुडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्टर के आम कमर्शियल स्टाइल से हटकर, एक मजबूत सामाजिक संदेश वाली इमोशनल कहानी की वजह से चर्चा में है। दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि फिल्म इमोशन्स, परफॉर्मेंस और अपनी अहम थीम पर आधारित है।
विज्ञापन

इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले यूजर्स?
कुछ यूजर्स को फिल्म में रवि तेजा की अदाकारी पसंद आई है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा 'रवन्ना स्टार पावर। मास महाराजा अपनी ही धुन में हैं।'
एक और यूजर ने लिखा है 'भावनात्मक चरमोत्कर्ष। इस आदमी के लिए केवल प्यार। लव यू अन्ना।' एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। उनके मुताबिक 6 फ्लॉप फिल्मों के बाद रवि तेजा जबरदस्त वापसी कर रहे हैं।
 

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा क्लाइमैक्स बहुत शानदार तरीके से लिखा गया था। इसे देखकर आपका दिल जरूर भारी हो जाएगा।
 

एक यूजर ने फिल्म के क्लाइमैक्स की तारीफ करते हुए लिखा आपको जरा भी निराशा नहीं होगी। एक पल के लिए भी नहीं। सच कहूं तो, आखिरी 30 मिनटों में मैं रो पड़ी थी।



एक यूजर ने इस फिल्म में रवि तेजा की एक दशक में सबसे अच्छी अदाकारी बताया है। उन्होंने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है।
 


 

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
कुल मिलाकर, शुरुआती प्रतिक्रिया से पता चलता है कि ‘इरुमुडी’ उन दर्शकों को पसंद आई है, जो सामाजिक रूप से अहम कहानी की तलाश में थे। कुछ लोगों ने तो फिल्म को ब्लॉकबस्टर तक कह दिया है, हालांकि असल नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले दिनों में दर्शक इसे कैसा रिस्पॉन्स देते हैं। रवि तेजा के लिए, शुरुआती प्रतिक्रिया से पता चलता है कि एक अलग तरह का रोल चुनने का उनका फैसला दर्शकों के एक वर्ग को पसंद आया है।
विज्ञापन

इरुमुडी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की स्टारकास्ट
'इरुमुडी' में रवि तेजा के अलावा प्रिया भवानी शंकर, साइ कुमार, बेबी नक्षत्र, अजय घोष, रमेश इंद्रिरा, स्वासिका, लक्ष्मण और राजकुमार जैसे कलाकार हैं। इसके निर्माता नवीन येरनेनी और रवि शंकर हैं। 21 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म तेलुगू में रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें