फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले यश ने लिया भगवान मंजूनाथ का आशीर्वाद, धर्मस्थल पहुंचे एक्टर; देखें तस्वीरें

Tue, 25 Aug 2026 08:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash: केजीएफ स्टार यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ की रिलीज से एक दिन पहले आज धर्मस्थल पहुंचे। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब फिल्म के रिलीज से पहले यश भगवान मंजूनाथ के दर्शन करने पहुंचे। 

फिल्म की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से एक दिन पहले आज धर्मस्थल पहुंचे। यहां उन्होंने श्री मंजूनाथ स्वामी मंदिर में भगवान मंजूनाथ के दर्शन किए और फिल्म की रिलीज से पहले उनका आशीर्वाद लिया।

यश चेन्नई में 24 अगस्त को हुए फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होने के बाद स्पेशल फ्लाइट से मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद यश सड़क के रास्ते धर्मस्थल पहुंचे। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण भी उनके साथ थे। दोनों ने धर्मस्थल के धर्माधिकारी डॉ. डी. वीरेंद्र हेगड़े से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

अक्सर दर्शन करने पहुंचते हैं यश
यश के लिए फिल्म रिलीज से पहले धर्मस्थल जाकर भगवान मंजूनाथ का आशीर्वाद लेना कोई नई बात नहीं है। वह अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले अक्सर यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। ‘टॉक्सिक’ से पहले भी उन्होंने इस परंपरा को जारी रखा। मीडिया से बात करते हुए यश ने बताया कि रिलीज के ठीक पहले मंदिर आने का मौका मिलना उनके लिए खुशी की बात है।

टॉक्सिक ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram

फैंस में 'टॉक्सिक' की एक्साइटमेंट 

  • बता दें कि ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
  • फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
  • इसकी प्रमोशन की शुरुआत बेंगलुरु में ट्रेलर लॉन्च से हुई थी।
  • इसके बाद मुंबई में ऑडियो लॉन्च और हैदराबाद व चेन्नई में प्री-रिलीज इवेंट्स आयोजित किए गए।
  • फिल्म की टीम अब मंगलवार को कोच्चि में भी एक खास इवेंट कर रही है।
विज्ञापन

टॉक्सिक के कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक: एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ का तूफान, पहले दिन यश की फिल्म को मिलेगी बंपर ओपनिंग; कमाएगी इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें