फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic Movie: ‘वाइल्ड और बेबाक है’, ‘टॉक्सिक’ को लेकर यश का बड़ा खुलासा, कहा- ‘फिल्म सबका दिमाग हिला देगी’

Tue, 28 Jul 2026 03:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash on Toxic Movie: एक्टर यश ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को प्रमोट करते हुए अपनी दूसरी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। फिल्म को लेकर यश ने कहा कि यह ‘वाइल्ड’ और ‘बेबाक’ है और इसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाएंगे।

फिल्म सबका दिमाग हिला देगी

विज्ञापन

यश ने एक इंटरव्यू में बताया कि पहली नजर में 'टॉक्सिक' एक बड़ी एक्शन फिल्म लग सकती है, लेकिन इसके पीछे गहरी भावनाएं छुपी हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है यह फिल्म सबका दिमाग हिला देगी। यह एक रोलर-कोस्टर राइड जैसी है – बहुत वाइल्ड और बेबाक। लेकिन इसके साथ ही यह काफी गहरी भी है। ऊपर से यह बड़ी और अलग दिखेगी, जो फिल्म की खासियत है। लेकिन अंदर से यह बहुत इमोशनल फिल्म है। जो भी इसे थिएटर में देखने जाएगा, बाहर निकलते वक्त हैरान रह जाएगा और कहेगा- ‘ये आखिर था क्या?’’

फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे एक्शन बहुत पसंद है
यश ने फिल्म के एक्शन सीन्स के बारे में भी बात की और बताया कि उन्हें एक्शन फिल्में हमेशा से पसंद रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे एक्शन बहुत पसंद है। मैं खुद एक्शन फिल्मों का फैन हूं और जब भी एक्शन होता है, मेरे अंदर का बच्चा खुश हो जाता है। मैं मॉनिटर पर ऐसे देखता हूं जैसे कोई फिल्म देख रहा हूं। एक्शन कोरियोग्राफर JJ (Perry) ने शानदार काम किया है। 26 तारीख को जब 'टॉक्सिक' रिलीज होगी, तब आप देखेंगे हमने कैसा एक्शन किया है।’

विज्ञापन

टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'टॉक्सिक' के बारे में 
इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरेशी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Ramayana: कॉमिक कॉन में पहुंचे फैंस को 'रामायण' की टीम ने दिया खास गिफ्ट, यूजर ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें