फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझे अन्ना कोनिडाला कहें…’, पवन कल्याण की पत्नी ने सरनेम से बुलाने का अनुरोध किया; साझा की भावुक पोस्ट

Tue, 28 Jul 2026 12:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan Wife Anna Konidala Social Media Post: तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता और अब आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की पत्नी अन्ना ने फैंस से एक भावुक अपील की। सोशल मीडिया पर अपने मन की बात साझा की है। 

विज्ञापन
पवन कल्याण के साथ पत्नी अन्ना कोनिडाला - फोटो : इंस्टाग्राम@anna.konidala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण की पत्नी अन्ना ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर लोगों से उन्हें अन्ना कोनिडाला कहकर बुलाने का आग्रह किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि 2013 में शादी के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने पति का सरनेम अपना लिया था।

अपनी पोस्ट में अन्ना ने क्या लिखा? 

अन्ना कोनिडाला अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, ‘नाम बहुत ही निजी चीज होती है। जल्द ही मेरा जन्मदिन आने वाला है। मुझे लगा कि अब यह बात लिखने का सही समय है। जब से मैंने यह इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया है, तभी से मैं ऐसा करना चाह रही थी। मैंने इसे लिखा और डिलीट किया। मुझे यह कहने का सही तरीका नहीं मिल रहा था। ज्यादातर लोग मुझे सबसे पहले अन्ना लेजनेवा के नाम से जानते थे क्योंकि हमारी शादी की खबर आने पर यही नाम हर जगह छाया हुआ था। मजेदार बात यह है कि हमारा मैरिज सर्टिफिकेट ही वह आखिरी आधिकारिक दस्तावेज है जिसमें वह सरनेम दिखता है। उस दिन मैंने अपने पति का सरनेम अपना लिया और अन्ना कोनिडाला बन गई। तो अगर आपने यहां तक पढ़ा है तो मेरी बस एक छोटी सी गुजारिश है। कृपया मुझे अन्ना कोनिडाला कहें। यही मेरा नाम है और इसी नाम के साथ मैं खुद को सहज महसूस करती हूं। समझने के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कल्याण के साथ पुरानी तस्वीर भी अन्ना ने साझा की 
अन्ना ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा के दौरान पवन कल्याण के साथ एक पुरानी तस्वीर भी साझा की। वह आगे पोस्ट में लिखती हैं, ‘यह तस्वीर रूस के सेंट पीटर्सबर्ग की हमारी साथ में पहली वेकेशन की है।’ अन्ना से पहले पवन कल्याण की शादी नंदिनी और एक्ट्रेस मॉडल रेणु देसाई से हुई थी। पवन ने 1997 में नंदिनी से शादी की थी, लेकिन जल्द ही उनकी शादी टूट गई। 2009 में उन्होंने रेणु देसाई से शादी की और 2012 में वे अलग हो गए। इस एक्स कपल के दो बच्चे हैं। साल 2013 में पवन कल्याण ने अन्ना से शादी की, जो मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं। इनके दो बच्चे हैं, जिनके नाम पोलिना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें